क्लर्क से मारपीट मामले में ईडी ऑफिस पहुंची रांची पुलिस

रांची. रांची के एयरपोर्ट थाना में ईडी के अधिकारियों पर दर्ज मारपीट के एक मामले में रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व जवानों की टीम ईडी कार्यालय पहुंची है। ईडी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में रांची पुलिस के जवानों की तैनाती हुई है। वहीं, ईडी कार्यालय के भीतर सदर डीएसपी, एयरपोर्ट थाना प्रभारी आदि पहुंचे हुए हैं। डीएसपी सिटी भी ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। उनके साथ राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी है। पेयजल विभाग के एक क्लर्क ने आरोप लगाया है कि ED के सहायक निदेशक प्रतीक और उनके सहायक शुभम ने उसे ऑफिस बुलाया और उसके

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची.

रांची के एयरपोर्ट थाना में ईडी के अधिकारियों पर दर्ज मारपीट के एक मामले में रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व जवानों की टीम ईडी कार्यालय पहुंची है। ईडी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में रांची पुलिस के जवानों की तैनाती हुई है। वहीं, ईडी कार्यालय के भीतर सदर डीएसपी, एयरपोर्ट थाना प्रभारी आदि पहुंचे हुए हैं।

डीएसपी सिटी भी ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। उनके साथ राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी है। पेयजल विभाग के एक क्लर्क ने आरोप लगाया है कि ED के सहायक निदेशक प्रतीक और उनके सहायक शुभम ने उसे ऑफिस बुलाया और उसके साथ मारपीट की। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में हुए 20 करोड़ के घोटाले के आरोपित संतोष कुमार पर रांची के सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। रांची पुलिस ने संतोष कुमार को जेल भी भेजा था। वर्तमान में संतोष कुमार जमानत पर हैं। इधर, ईडी ने रांची के सदर थाने में दर्ज उक्त प्राथमिकी के आधार पर पीएमएल अधिनियम के तहत इसीआईआर (एन्फोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज किया था। इसी सिलसिले में संतोष कुमार को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

संतोष कुमार का आरोप है कि ईडी ने पूछताछ के दौरान उनसे मारपीट की है। संतोष कुमार ने इस मामले में रांची के एयरपोर्ट थाने में ईडी के संबंधित अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। एयरपोर्ट थाने में दर्ज प्राथमिकी के मामले में छानबीन के लिए रांची पुलिस की टीम ईडी कार्यालय पहुंची हुई है। रांची पुलिस की टीम ईडी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की तलाश में है, ताकि सच्चाई का पता चल सके।

Leave a Comment

2