Ranbir-Alia 4th Wedding Anniversary: बर्फीली वादियों में रोमांस! आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वेकेशन बना चर्चा का विषय

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर स्विट्जरलैंड से आई रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, स्कीइंग, कैंडल लाइट डिनर और फैमिली मोमेंट्स के बीच कपल का यह वेकेशन क्यों बन गया है चर्चा का सबसे बड़ा विषय

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 14, 2026

Ranbir-Alia 4th Wedding Anniversary: बॉलीवुड की सुर्खियों में रहने वाली जोड़ी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह आज यानी 14 अप्रैल को अपनी शादी की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब यह कपल अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहा है। इस खास मौके को उन्होंने स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में बेहद रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया।

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सिराज, परिवार को दी सांत्वना

स्विट्जरलैंड में स्कीइंग और हसीन पल

एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के दौरान दोनों स्विट्जरलैंड की खूबसूरत बर्फीली जगहों पर नजर आए, जहां उन्होंने स्कीइंग का जमकर आनंद लिया। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें कपल की खुशी और प्यार साफ झलकता है। एक तस्वीर में दोनों साथ में मुस्कुराते हुए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। आलिया ब्लैक स्वेटर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि रणबीर कपूर ग्रे स्वेटर और कैप में कैजुअल लेकिन स्टाइलिश नजर आए।

बर्फीली वादियों में रोमांटिक पल

बर्फीली वादियों में रोमांटिक पल
बर्फीली वादियों में रोमांटिक पल

बताते चलें कि, तस्वीरों में कपल को चारों तरण बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच स्क्रीइंग करते और उसके बाद कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। यह नजारा पूरी तरह किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा है। इसके अलावा दोनों ने ठंड के मौसम में गर्मागर्म कॉफी का भी आनंद लिया। एक तस्वीर में वे हाथ में कॉफी का कप लिए अपने रोमांटिक मोमेंट को एंजॉय करते नजर आए।

Asha Bhosle Funeral: आशा ताई के अंतिम संस्कार में बिलख-बिलख कर रोईं पोती जनाई, देखें भावुक तस्वीरें

कैंडल लाइट डिनर और खूबसूरत शाम

स्कीइंग के बाद कपल ने एक शांत और रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर का भी आनंद लिया। आलिया भट्ट ने इस डिनर की झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीरों में कैंडल, फूल और टेबल पर रखी ब्रेड के साथ एक सुकून भरा माहौल नजर आता है। इस पूरे वेकेशन ने उनके एनिवर्सरी सेलिब्रेशन को और भी खास और यादगार बना दिया।

बेटी राहा के साथ खास पारिवारिक पल

इन तस्वीरों में सबसे प्यारी झलक उस पल की रही, जिसमें आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ समय बिताते नजर आए। इस तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

आलिया का रोमांटिक पोस्ट

आलिया का रोमांटिक पोस्ट
आलिया का रोमांटिक पोस्ट

तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के लिए एक भावुक और रोमांटिक संदेश भी लिखा। उन्होंने अपने रिश्ते की खूबसूरती को शब्दों में बयां करते हुए कहा कि गिरने, संभलने और साथ चलने के सफर में दोनों ने मिलकर एक खूबसूरत जिंदगी बनाई है। उन्होंने अंत में लिखा—“इन शॉर्ट… तू साथ है तो दिन-रात है।”

Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, नेताओं और सितारों ने दी श्रद्धांजलि

फैंस की प्रतिक्रिया

कपल की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस उनकी जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे प्यारी और मजबूत जोड़ियों में से एक मानते हैं। स्विट्जरलैंड से आई ये तस्वीरें एक बार फिर साबित करती हैं कि दोनों के बीच प्यार और समझदारी कितनी गहरी है।