Ramayana Movie VFX: महंगे विजुअल्स या वीडियो गेम? रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के VFX पर उठे गंभीर सवाल

रणबीर कपूर की 'रामायण' के टीजर में VFX का भारी इस्तेमाल दर्शकों को मिला मिला-जुला रिएक्शन। भव्य सेट और दिव्य अवतार की तारीफ तो हुई, लेकिन डिजिटल कैरेक्टर और लाइव बैकग्राउंड में तालमेल की कमी, 'अनकैनी वैली' इफेक्ट और वीडियो गेम जैसी फीलिंग पर सवाल उठाए गए।

रणबीर कपूर की 'रामायण' के VFX पर उठे गंभीर सवाल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 8, 2026

Ramayana Movie VFX: जबभी भारतीय पौराणिक महाकाव्य रामायण को बड़े पर्दे पर उतारा जाता है, तब इसे तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में करोड़ो दर्शकों की इसकी कथा को लेकर तमाम संवेदनशील प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। इस बार नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण का टीजर इंटरनेट पर आते ही चर्चा का विषय बन गई है, कुछ लोग इसकी सराहाना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने इसके VFX की आलोचना भी की।

Disha Vakani Father Death: पिता के अंतिम विदाई में टूटी ‘दयाबेन’, फूट-फूटकर रोती दिखीं दिशा वकानी

VFX और रणवीर का लुक

आपको बता दें कि, फिल्म में रणवीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहद प्रस्तुती करते नजए आएंगे। हालांकि इनके दिव्य रूप में VFX का भारी मात्रा में इस्तेमाल किया गया है, टेक्नोलॉजी की मदद से कई सारे किरदारों को जीवंत बनाने की कोशिश की गई है। कुछ सीन्स में लाइटिंग और बैकग्राउंड का सही मेल न हो पाने के कारण सीन्स दिखावटी लग रहे हैं, जिसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया

टीजर के आते ही कुछ फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना करते नजर आ रहे हैं।

पॉजीटिव रिस्पॉन्स

बता दें कि, कुछ दर्शक टीजर आने के बाद रणवीर के राम लुक औ VFX  की जमकर सराहना कर रहे हैं। DNEG जैसी ऑस्कर विजेता VFX कंपनी की सहभागिता से उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म के विजुअल हॉलीवुड स्टैंडर्ड के करीब होंगे।

Matka King Trailer: ‘मटका किंग’ में विजय वर्मा का दमदार रोल, ट्रेलर ने मचाया धमाल

नेगेटिव रिएक्शन

  • कई लोग फिल्म के ‘कार्टून जैसा’ दिखने वाले लुक से नाराज हैं।
  • किरदारों के चेहरों पर डिजिटल चमक बहुत अधिक प्रतीत हो रही है।
  • कुछ दर्शकों का मानना है कि पौराणिक कथाओं में ‘ऑर्गेनिक’ फील होना चाहिए, जबकि फिल्म में अत्यधिक सिंथेटिक प्रभाव है।

असली चुनौती: अनकैनी वैली इफेक्ट

विशेषज्ञों के अनुसार फिल्म की असली समस्या VFX की मात्रा में नहीं, बल्कि ‘अनकैनी वैली’ इफेक्ट में है। इसका मतलब है कि डिजिटल कैरेक्टर इंसान जैसे दिखते हैं, लेकिन पूरी तरह असली नहीं, जिससे दर्शक अजीब महसूस करते हैं। लाइव एक्शन एक्टर्स की लाइटिंग और डिजिटल बैकग्राउंड की लाइटिंग में तालमेल की कमी भी इसे और अधिक स्पष्ट करती है।

निर्माता का भरोसा और दर्शकों का उत्साह

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट साझा किया। उन्होंने दर्शकों के उत्साह और प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि टीम VFX कमियों को ठीक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने लिखा, “हमें जो रिस्पॉन्स मिला है, वह बहुत विनम्र और उत्साहजनक रहा। हमारी पूरी टीम इस कथा की संवेदनशीलता का सम्मान करते हुए इसे और बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।”

Salman Support Rajpal: अवॉर्ड शो में राजपाल यादव को किया गया ट्रोल, बचाव में उतरे सलमान खान; वायरल हुआ ट्वीट