
Ramayana Movie: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हो चुका है। सुपरस्टार रणबीर कपूर ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि वह इस फिल्म में एक नहीं बल्कि डबल रोल निभाते नजर आएंगे। वह मर्यादा पुरुषोत्तम ‘भगवान श्री राम’ के शांत रूप के साथ-साथ भगवान विष्णु के उग्र अवतार ‘परशुराम’ के बेहद दमदार किरदार में भी दिखाई देंगे।











