Ramayana Box office Collection In Pre Sales: ‘रामायणम्’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, रणबीर कपूर की छठी बड़ी ओपनर बनी!

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' ने रिलीज से पांच दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है।

Ramayana Box office Collection In Pre Sales

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 31, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Ramayana Box office Collection In Pre Sales: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बहुचर्चित फिल्म ‘रामायणम्’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अक्तूबर से ही शुरू कर दी गई थी, और महज कुछ ही दिनों में टिकटों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री ने इसे रणबीर कपूर के करियर की छठी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बना दिया है।

बॉलीवुड से आई दुखद खबर, फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने दुनिया को कहा अलविदा

एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ पार, बिके 4.25 लाख से अधिक टिकट्स

Ramayana Box office Collection In Pre Sales
रणबीर कपूर की छठी बड़ी ओपनर बनी!

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, रिलीज से 5 दिन पहले (31 अक्तूबर की शाम तक) ‘रामायणम्’ ने ब्लॉक सीट्स के साथ 20.56 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है। बिना ब्लॉक सीट के भी फिल्म का कलेक्शन 17.18 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म के अब तक 4.25 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। 306 शहरों में फिल्म को कुल 9,839 शोज मिले हैं, जिनमें से 23 शोज पूरी तरह से हाउसफुल हो चुके हैं।

रणबीर कपूर की टॉप 10 ओपनर फिल्मों में बनाई जगह

Ramayana Box office Collection In Pre Sales
रणबीर कपूर की छठी बड़ी ओपनर बनी!

17 करोड़ रुपये से अधिक के नेट एडवांस कलेक्शन के साथ ‘रामायणम्’ ने रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्मों ‘तू झूठी मैं मक्कार’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

रणबीर कपूर की टॉप 10 बिगेस्ट ओपनर फिल्में (नेट कलेक्शन):

एनिमल: ₹63.8 करोड़

ब्रह्मास्त्र: ₹37 करोड़ (साउथ डब शामिल)

संजू: ₹34.74 करोड़

बेशर्म: ₹21.56 करोड़

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

ये जवानी है दीवानी: ₹19.45 करोड़

रामायणम्: ₹17.55 करोड़ (रिलीज से 5 दिन पहले ही)

तू झूठी मैं मक्कार: ₹15.73 करोड़

ऐ दिल है मुश्किल: ₹13.30 करोड़

रॉकस्टार: ₹11 करोड़

तमाशा: ₹10.87 करोड़

अभी रिलीज में 5 दिनों का समय शेष होने के कारण यह माना जा रहा है कि यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा, जिससे ‘रामायणम्’ रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की सूची में और ऊपर चढ़ सकती है।

लॉस एंजेलिस में ग्रैंड प्रीमियर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना

Ramayana Box office Collection In Pre Sales
रणबीर कपूर की छठी बड़ी ओपनर बनी!

फिल्म का पहला ग्रैंड प्रीमियर लॉस एंजेलिस में आयोजित किया गया, जहां अंतरराष्ट्रीय दर्शकों और आलोचकों ने भारतीय सिनेमा के इस विशाल स्केल की जमकर सराहना की। वैश्विक स्तर पर फिल्म को मिली इस प्रतिक्रिया पर वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने भी गहरा गर्व व्यक्त किया है। खास बात यह है कि अनुपम खेर ने इस पौराणिक फिल्म में जटायु/गरुड़ पक्षी के किरदार को अपनी आवाज दी है। ‘रामायणम्’ 5 नवंबर को भारत समेत पूरी दुनिया में रिलीज होगी, जबकि नॉर्थ अमेरिका में इसे 4 नवंबर को ही बड़े पर्दे पर उतार दिया जाएगा।

Naseeruddin Shah Controversy : नसीरुद्दीन शाह के अर्बन नक्सल बयान पर बॉलीवुड दो गुटों में बंटा

2