पॉडकास्ट में फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत, जिंदगी की सच्चाई कर दी बयां

कहते हैं कि जो दिखने में सख्त लगता है, अंदर से वो उनता ही इमोशनल और दिल का सच्चा इंसान होता है. एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत भी कुछ ऐसी ही हैं. राखी को दुनिया एक बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस के तौर पर जानती है. लेकिन उनकी मुस्कान के पीछे काफी दर्द छिपा है. राखी का छलका दर्द राखी सावंत अब कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचीं. इस दौरान बोल्ड और बिंदास दिखने वाली राखी को इमोशनल होता देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं. राखी ने सच्चाई से अपनी जिंदगी की मुश्किलों पर बात की. अपना

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

कहते हैं कि जो दिखने में सख्त लगता है, अंदर से वो उनता ही इमोशनल और दिल का सच्चा इंसान होता है. एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत भी कुछ ऐसी ही हैं. राखी को दुनिया एक बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस के तौर पर जानती है. लेकिन उनकी मुस्कान के पीछे काफी दर्द छिपा है.

राखी का छलका दर्द
राखी सावंत अब कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचीं. इस दौरान बोल्ड और बिंदास दिखने वाली राखी को इमोशनल होता देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं. राखी ने सच्चाई से अपनी जिंदगी की मुश्किलों पर बात की.

अपना दर्द बयां करते हुए राखी बोलीं- मैं बहुत रोती हूं. कल रात को ही खूब रोई हूं. मुझसे कोई पूछने वाला नहीं है कि खाना खाया या नहीं खाया. मां जिंदा थी तो पूछती थी कि खाना खा ले.

राखी आगे बोलीं- घर भी एक दम श्मशान घाट जैसा लगता है, क्योंकि कोई पूछने वाला ही नहीं होता. जिंदगी में कोई भी नहीं है. हिम्मत भी नहीं हो रही है कि मैं दोबारा शादी करूं, क्योंकि ये सब मुझे लूट लेंगे. इन लोगों को बीवी नहीं चाहिए, ये लोग मुझे इस्तेमाल करके सीढ़ी की तरह चढ़ना चाहते हैं. मेरी जिंदगी से मेरा भरोसा उठ गया है. कैसे कीचड़ों में आई हूं मैं.

रो पड़ीं राखी-भारती
अपना दर्द बयां करते हुए राखी सावंत फूट-फूटकर रोने लगीं. हमेशा बिंदास एटीट्यूड में दिखने वाली राखी को दर्द में रोता बिलखता देखकर भारती सिंह भी इमोशनल हो गईं. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे.

राखी को रोता देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए है. फैंस का कहना है कि राखी के दिल में कितना भी दर्द हो, लेकिन फिर भी वो हमेशा लोगों को हंसाती हैं. कभी बेचारी बनकर सिंपैथी नहीं लेतीं. राखी की सच्चाई लोगों के दिलों को छू रही है. फैंस उनपर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं.

2 बार हुआ तलाक
राखी सावंत की बात करें तो आज वो अकेली हैं. दो शादियों के बाद भी वो तन्हाई में जी रही हैं. राखी की दोनों शादियां टूट गईं. पहली शादी उन्होंने साल 2019 में रितेश सिंह से की थी. लेकिन 2022 में उनका तलाक हो गया था. इसके बाद राखी ने 2022 में बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी संग धर्म बदलकर निकाह किया, लेकिन एक साल में ही उनकी ये शादी भी टूट गई. राखी अब अकेले रहती हैं.

2