Rajpal Yadav jail Release: मुंबई में हाल ही में, अभिनेता Rajpal Yadav ने अपनी नई फिल्म Welcome to the Jungle की शूटिंग शुरू कर दी। यह वापसी उनके लिए खास है क्योंकि वे तिहाड़ जेल से बेल पर रिहा हुए कुछ ही दिनों के बाद काम पर लौटे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है
Rajpal Yadav Bail: “देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ…”रिहाई के बाद राजपाल यादव ने कही ये बात
तिहाड़ से रिहाई और लीगल स्थिति
बताते चलें कि, राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में सजा के कारण जेल में थे। दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में उनके मामले में अंतरिम राहत देते हुए उनकी सजा को 18 मार्च तक स्थगित कर दिया। न्यायमूर्ति स्वर्णकांत शर्मा की बेंच ने उन्हें 1 लाख रुपये के पर्सनल बॉन्ड और समान राशि की श्योरिटी जमा करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि राहत पर विचार करते हुए प्रतिवादी के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा कर दिए गए हैं। अपनी रिहाई के तुरंत बाद, यादव ने सोशल मीडिया पर फैंस और शुभचिंतकों के प्रति धन्यवाद संदेश साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद।”
शूटिंग की शुरुआत और प्रेस कॉन्फ्रेंस
बताते चलें कि, यादव ने मुंबई पहुंचते ही तुरंत फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। उनके मुताबिक, 28 फरवरी को वे शहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। ANI से बातचीत में उन्होंने अपने तीन दशक लंबे फिल्मी करियर और चल रहे लीगल मामले पर बात की। उन्होंने कहा, “मुझे सामने आने का मौका मिला और जो भी लीगल सवाल उठेंगे, उनके लिए हमारे वकील मिस्टर भास्कर उपाध्याय सही और तथ्यपूर्ण जवाब देंगे। मैंने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार किया है।”
Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव की रिहाई तय, कड़कड़डूमा कोर्ट ने जारी किया वारंट
‘वेलकम टू द जंगल’ का स्टार-कास्ट

फिल्म का निर्देशन Ahmad Khan कर रहे हैं और इसमें 30 से अधिक कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल और जॉनी लीवर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। पिछले साल नवंबर में, अक्षय कुमार ने फिल्म के सेट से दिशा पटानी का वीडियो शेयर किया था। इसमें दोनों को ‘ऊंचा लंबा कद’ गाने के नए वर्जन पर नाचते देखा गया। वीडियो के कैप्शन में अक्षय ने अपनी पुरानी को-स्टार कैटरीना कैफ का जिक्र करते हुए फ्रेंचाइजी से जुड़ी पुरानी यादों को याद किया।
फ्रेंचाइजी का इतिहास
इस फिल्म की श्रृंखला की शुरुआत 2007 में रिलीज़ हुई Welcome से हुई थी। उस फिल्म में फिरोज खान, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे और इसे Anees Bazmee ने डायरेक्ट किया था। फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा, ‘वेलकम बैक’ 2015 में रिलीज़ हुआ, जिसमें जॉन अब्राहम और श्रुति हासन ने लीड रोल निभाया था। अब तीसरा भाग, ‘वेलकम टू द जंगल’, नए कलाकारों और मनोरंजक प्लॉट के साथ दर्शकों के सामने आने वाला है।
Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव की रिहाई तय, कड़कड़डूमा कोर्ट ने जारी किया वारंट









