Railway Jobs 2026: रेलवे अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन केवल 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर होगा। इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 20, 2026

Railway Jobs 2026: ऐसे उम्मीदवार जो काफी समय से सरकारी नौकरी का सपना देख रहे है, उनके लिए ये अच्छी खबर हो सकती है। रेलवे को ओर शानदार अवसर सामने आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) ने वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिल के 5349 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। खास बात ये है कि इस भर्ती प्रक्रिया में न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू लिया जाएगा। बता दें कि, उम्मीदवारों का चयन पूरी तरीके से शैक्षणिक मेरिट गई है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से पूरी होगी।

IIT JAM 2026: रिस्पॉन्स शीट हुई आउट, जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका

आवेदन की तिथि और प्रक्रिया

बताते चलें कि, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5349 पदों को भरा जाएगा। विभिन्न ट्रेड्स में नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, पेंटर, कारपेंटर, रेफ्रिजरेशन एवं एसी मैकेनिक सहित अन्य तकनीकी ट्रेड शामिल हैं। सबसे अधिक रिक्तियां फिटर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में उपलब्ध हैं।

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: यूपी में निकलीं 98,000+ वैकेंसी, 20 से अधिक शहरों में जॉब फेयर

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

Railway Jobs 2026
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी (NCVT) से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
  • जो अभ्यर्थी अभी 10वीं या आईटीआई के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक भी इस अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन नहीं कर सकते।
  • आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष तथा दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु छूट प्रदान की जाएगी।

SSC GD 2026: SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा टली, जानें पूरी डिटेल

चयन प्रक्रिया और फीस विवरण

इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा। मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) किया जाएगा। यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान पाए जाते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।