CM योगी का दो दिवसीय अयोध्या दौरा, शनिवार और रविवार को कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दो दिन अयोध्या में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शनिवार व रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल दीपोत्सव में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री करेंगे पुष्पवर्षा और दीप प्रज्ज्वलन रामकथा पार्क में  संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के बीच रहेंगे मुख्यमंत्री राम की पैड़ी पर सरयू आरती से ड्रोन शो तक होंगे आयोजन हरित आतिशबाजी, लेजर शो और रामलीला से सजेगी रामनगरी, परंपरा और आधुनिक तकनीक का दिखेगा संगम अयोध्या 10वें दीपोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन (शनिवार- रविवार) को अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वह भगवान श्रीराम के स्वागत से लेकर

Wrriten By :

Editor

Published On :

नवम्बर 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

दो दिन अयोध्या में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शनिवार व रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दीपोत्सव में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री करेंगे पुष्पवर्षा और दीप प्रज्ज्वलन

रामकथा पार्क में  संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के बीच रहेंगे मुख्यमंत्री

राम की पैड़ी पर सरयू आरती से ड्रोन शो तक होंगे आयोजन

हरित आतिशबाजी, लेजर शो और रामलीला से सजेगी रामनगरी, परंपरा और आधुनिक तकनीक का दिखेगा संगम

अयोध्या
10वें दीपोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन (शनिवार- रविवार) को अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वह भगवान श्रीराम के स्वागत से लेकर राजतिलक, सरयू आरती और दीप प्रज्ज्वलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम की मौजूदगी में रामनगरी में परंपरा, आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। राम की पैड़ी पर दीपों की रोशनी के साथ प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर और ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र होंगे।

हेलीपैड से रामकथा पार्क तक, झांकियों का करेंगे अवलोकन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 2:40 बजे रामकथा पार्क के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह दीपोत्सव की भव्य झांकियों का अवलोकन करेंगे और रथ खींचने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों के साथ अयोध्या के ऊपर पुष्पवर्षा करेंगे। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का राजतिलक किया जाएगा। मुख्यमंत्री रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में संत-महात्माओं, आमजन और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

रामलीला का अवलोकन करेंगे, सरयू अतिथि गृह में करेंगे रात्रि विश्राम

रामकथा पार्क से मुख्यमंत्री सीधे राम की पैड़ी पहुंचेंगे। यहां मां सरयू की आरती करेंगे। इसके बाद उनकी मौजूदगी में राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन होगा। दीपों से जगमगाती रामनगरी के बीच प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से भगवान श्रीराम की गाथा का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही ड्रोन और लेजर शो का आयोजन होगा। सीएम राम की पैड़ी पर बने मंच से संबोधन भी करेंगे। इसके बाद सरयू पुल पहुंचकर हरित पटाखों के प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे। हरित आतिशबाजी के बाद वो दोबारा रामकथा पार्क पहुंचेंगे और रामलीला का अवलोकन करेंगे। रात्रि में उनका सरयू अतिथि गृह में विश्राम प्रस्तावित है।

2