Punjab Ration News: लाखों कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, PM गरीब कल्याण अन्न योजना से मिलेगी राहत

लुधियाना. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर लखबीर सिंह संधू और कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा की अगुवाई में गठित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के तहत लुधियाना जिले से संबंधित कुल 4,54,137 राशन कार्ड धारकों में से 4,24,132 परिवारों को उनके हिस्से का गेहूं बांटने का काम मुकम्मल कर लिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा लुधियाना जिले से संबंधित साढ़े 4 लाख से अधिक लाभपात्र परिवारों के लिए जारी किए गए 25159 मीट्रिक टन अनाज के कोटे को 1602 राशन डिपुओं के मार्फत बांटने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लुधियाना.

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर लखबीर सिंह संधू और कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा की अगुवाई में गठित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के तहत लुधियाना जिले से संबंधित कुल 4,54,137 राशन कार्ड धारकों में से 4,24,132 परिवारों को उनके हिस्से का गेहूं बांटने का काम मुकम्मल कर लिया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा लुधियाना जिले से संबंधित साढ़े 4 लाख से अधिक लाभपात्र परिवारों के लिए जारी किए गए 25159 मीट्रिक टन अनाज के कोटे को 1602 राशन डिपुओं के मार्फत बांटने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। विभाग द्वारा योजना के मुताबिक राशन कार्ड धारकों को प्रति महीना 5 किलो के हिसाब से 3 महीने की कुल 15 किलोग्राम गेहूं फ्री मुहैया करवाई जा रही है, जो कि 1 अप्रैल से लेकर 30 जून तक के 3 महीनों का कोटा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गेहूं बांटने का काम 93.39 प्रतिशत मुकम्मल कर लिया गया है जबकि बाकी रहते परिवारों को गेहूं बांटने का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा लाभ पात्र परिवारों को बांटी जा रही राशन किटों संबंधी जानकारी देते हुए कंट्रोलर लखबीर सिंह संधू और कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा ने बताया कि विभाग को अभी तक 2,80000 राशन किटें प्राप्त हुई हैं जिनमें दाल, नमक, चीनी, हल्दी पाउडर और सरसों का तेल शामिल है। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित 2,51000 परिवारों को उक्त राशन किटें भेंट की जा चुकी हैं। एक सवाल के जवाब में अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल लुधियाना ईस्ट इलाके में 923 और वैस्ट इलाके में 679 राशन डिपो चल रहे हैं।

2