Punjab Politics: राजा वडिंग की सभा में बवाल, मंच पर चन्नी समर्थक को बुलाकर लगवाया फोन

चंडीगढ़  पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और कांग्रेस में लीडरशिप को लेकर खींचतान कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। बठिंडा में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग एक रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक नारेबाजी करने लगे और उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग करने लगे। इससे पहले संगरूर और पटियाला में जिला इकाइयों के कार्यक्रमों के दौरान भी चन्नी समर्थकों ने नारेबाजी करके हंगामा किया था। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़ 

पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और कांग्रेस में लीडरशिप को लेकर खींचतान कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। बठिंडा में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग एक रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक नारेबाजी करने लगे और उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग करने लगे। इससे पहले संगरूर और पटियाला में जिला इकाइयों के कार्यक्रमों के दौरान भी चन्नी समर्थकों ने नारेबाजी करके हंगामा किया था। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा।

चन्नी के समर्थक को वडिंग ने मंच पर बुलाया
वडिंग ने चन्नी समर्थक को मंच पपर बुलाया और उसे चन्नी को फोन लागने को कहा। समर्थक ने चरणजीत सिंह चन्नी को दो बार फोन लगाया लेकिन उधर से फोन रिसीव नहीं किया गया। इसपर वडिंग ने कहा कि वह अब उनका नंबर सेव कर ले और जब जरूरत हो फोन लगाकर देख ले। वडिंग ने चन्नी के समर्थक से कहा कि जब तुम उनसे कहोगे कि तुमने कांग्रेस के प्रोग्राम में गड़बड़ करने की कोशिश की है तो वह यही कहेंगे कि ऐसा नहीं करना चाहिए था।

वडिंग ने बेकाबू भीड़ से शांत होने की अपील की और कहा कि पार्टी में एकता है। उनकी अपील के बाद भी रैली में हंगामा होता रहा। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी बहुत तेज हो गई है। वहीं पार्टी नेतृत्व का दावा है कि 2027 का चुनाव वह मजबूती के साथ लड़ने जा रही है। भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी में एकता की कोई कमी नहीं है। शुक्रवार को उन्होंने फतेहगढ़ साहिब और मोहाली से हर बूथ, कांग्रेस मजबूत अभियान की शुरुआत की है।

वडिंग बोले- इस्तीफा नहीं दूंगा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोमवार को कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। बठिंडा में पंजाब के प्रभारी एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल की मौजूदगी में मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में वडिंग ने कहा, "मैं इस्तीफा नहीं दूंगा।"

इसी बीच, पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व उन्हें हटाने का फैसला करता है, तो भी वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। वडिंग ने कहा कि पिछले चार वर्षों से उन्होंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम किया है और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 13 में से सात सीटें जीती थीं। पार्टी के 'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' कार्यक्रमों के दौरान वडिंग और बघेल ने बठिंडा और मुक्तसर में मीडिया से बातचीत की।

2