
Punjab News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब में संगठन को और अधिक मजबूत और सुचारू बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों की मंजूरी के बाद, पार्टी ने विभिन्न प्रदेश स्तरीय सेल्स के लिए नए कन्वीनरों और को-कन्वीनरों की नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। राज्य में सांगठनिक गतिविधियों को गति देने और चुनावी तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।
Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग, ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले
मीडिया, ट्रेड और लीगल सेल की कमान

स्टेट सेल्स कोऑर्डिनेटर बिक्रमजीत सिंह चीमा द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियां अनुभवी नेताओं को सौंपी गई हैं:
मीडिया सेल: विनीत जोशी (एस.ए.एस. नगर) को मीडिया सेल का नया कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
ट्रेड सेल: राजिंदर सिंह मरवाहा (अमृतसर साहिब) को ट्रेड सेल का कन्वीनर बनाया गया है, जबकि जसप्रीत सिंह हॉबी को को-कन्वीनर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लीगल सेल: एडवोकेट एन. के. शर्मा (मोहाली) को लीगल सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
अन्य प्रमुख सेल: गुरजोत मल्ही (सेवानिवृत्त आईएएस, नवांशहर) को एक्स-ऑफिशियो सेल, पी. के. एस. भारद्वाज (संगरूर/चंडीगढ़) को बुद्धिजीवी सेल, रोहित कुमार अग्रवाल (जगराओं) को राइस ट्रेड सेल, राजेश कुमार मिश्रा (लुधियाना) को पूर्वांचल सेल और डॉ. सीमांत गर्ग (मोगा) को मेडिकल सेल का कन्वीनर बनाया गया है।
सांस्कृतिक, पूर्व सैनिक और उद्योग प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारी

पार्टी ने समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों को साधने के लिए प्रमुख सेल्स में नियुक्तियां की हैं।
सांस्कृतिक व सामाजिक सेल: हॉबी धालीवाल (पटियाला) को कल्चरल सेल का कन्वीनर, कर्नल सुभाष डडवाल (पठानकोट) को एक्स-सर्विसमैन सेल का कन्वीनर और गुरतेज सिंह झंजेरी (संगरूर) को ट्रांसपोर्ट सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
उद्योग एवं व्यापार: कीमती रावल (लुधियाना) को आरटीआई सेल तथा राजिंदर महाजन (अमृतसर साहिब) को इंडस्ट्री सेल का कन्वीनर बनाया गया है। इसके अलावा कपिल अग्रवाल (अमृतसर साहिब) और बॉबी जिंदल (लुधियाना) को इंडस्ट्री सेल का को-कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
विशिष्ट एवं क्षेत्रीय सेल्स की नियुक्तियां

पार्टी के दायरे को और विस्तृत करते हुए विभिन्न क्षेत्रीय और सामुदायिक सेल्स की बागडोर भी सौंपी गई है। चमकीला सिंह (पटियाला ग्रामीण साउथ) को जी राम जी सेल, मनजीत सिंह बुट्टर (मोगा) को डी.एन.टी. सेल, संजीव तिवारी (मोहाली) को यू.पी. सेल, अश्वनी कुमार शर्मा (अमृतसर साहिब) को ट्रेड यूनियन सेल और डॉ. राजीव आहूजा (फिरोजपुर) को दिव्यांग शक्ति सेल का कन्वीनर बनाया गया है।
डॉ. संजीव सचदेवा (फाजिल्का) को आढ़ती सेल का कन्वीनर बनाया गया है। वहीं अमरजीत सिंह (मोहाली) को पंजाब प्रदेश आध्यात्मिक संस्थान संपर्क सेल का कन्वीनर तथा राजा सिंह (मोहाली) और संत प्रदीपानंद (बठिंडा) को इस सेल का को-कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
मजदूर, युवा और महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
संगठन के जमीनी स्तर को मजबूत करने के लिए अन्य विंग्स में भी फेरबदल किए गए हैं।
संजीव अटवाल (अमृतसर साहिब) को मजदूर सेल, गुरविंदर सिंह जॉली (लुधियाना) को स्पोर्ट्स सेल और कमलजीत सिंह हेयर (जालंधर) को एन.आर.आई. सेल की कमान सौंपी गई है। रणजीत सिंह हीरा (खन्ना) को एम.एस.एम.ई. सेल, अमित डोगरा (लुधियाना) को हिमाचल सेल, और समरता कौर (लुधियाना) को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सेल का कन्वीनर बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त अतुल शर्मा (मोहाली) को को-ऑपरेटिव सेल, मनजिंदर सिंह रोमी (मोहाली) को एन.जी.ओ. सेल और दीपांशु घई (पठानकोट) को पब्लिसिटी सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
Punjab Final Voter List 2026 : पंजाब की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 13.60











