Punjab News: VIP फोन भी नहीं आया काम, ट्रैफिक पुलिस ने पहले थमाई 7 हजार की चालान रसीद

फाजिल्का. जिले में इन दिनों ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस किसी की भी सिफारिश तक सुनने को तैयार नहीं है। पुलिस द्वारा नाके लगाकर वाहनों चालकों के चालना काटे जा रहे हैं खास जिन्होंने बिना नंबर वाली बुलेट मोटरसाइकिल और मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लाल बत्ती चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका जोकि बिना नंबर का था और उसका साइलेंसर मोडिफाइड किया हुआ था। मौके पर मोटरसाइकिल चालक की किसी VIP

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

फाजिल्का.

जिले में इन दिनों ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस किसी की भी सिफारिश तक सुनने को तैयार नहीं है। पुलिस द्वारा नाके लगाकर वाहनों चालकों के चालना काटे जा रहे हैं खास जिन्होंने बिना नंबर वाली बुलेट मोटरसाइकिल और मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लाल बत्ती चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका जोकि बिना नंबर का था और उसका साइलेंसर मोडिफाइड किया हुआ था। मौके पर मोटरसाइकिल चालक की किसी VIP से सिफारिश करवाने से पहले ही पुलिस ने 7 हजार रुपए का चालान काट दिया और रसीद चालक के हाथ में थमा दी।

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि, नियमों का उल्लंघन करने वालों के सख्त कार्रवाई होगी और किसी की भी सिफारिश नहीं चलेगी। ट्रैफिक पुलिस एएसआई सुरेंद्र सिंह ने कहा कि, शहर में बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर मोडिफाई करके पटाखे बजाने की लगातार कई शिकायतें मिल रही है, जिसके पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की।

2