अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट में दुकानों के पुनः आवंटन की प्रक्रिया शुरू

 रांची  रांची नगर निगम ने अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट के 518 दुकानों के पुनः आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार, 18 जुलाई को दोपहर एक बजे रांची नगर निगम कार्यालय में ई-लाटरी के माध्यम से स्टालों का आवंटन किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार, पूर्व में आयोजित सर्वेक्षण एवं निगम परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में उन वेंडरों के लिए ई-लाटरी कराई जाएगी, जिन्हें पहले से दुकान या चबूतरा आवंटित नहीं है तथा रिक्त पड़े स्टालों का भी आवंटन किया जाएगा। कुल 518 वेंडरों को इस

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 रांची
 रांची नगर निगम ने अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट के 518 दुकानों के पुनः आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार, 18 जुलाई को दोपहर एक बजे रांची नगर निगम कार्यालय में ई-लाटरी के माध्यम से स्टालों का आवंटन किया जाएगा।

नगर निगम के अनुसार, पूर्व में आयोजित सर्वेक्षण एवं निगम परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में उन वेंडरों के लिए ई-लाटरी कराई जाएगी, जिन्हें पहले से दुकान या चबूतरा आवंटित नहीं है तथा रिक्त पड़े स्टालों का भी आवंटन किया जाएगा। कुल 518 वेंडरों को इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

निगम ने पूर्व से आवंटित दुकान या चबूतरा रखने वाले वेंडरों को 15 जुलाई तक नगर निगम का बकाया किराया या अन्य देय राशि हर हाल में जमा करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

ई-लाटरी में भाग लेने वाले वेंडरों को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है। वेंडरों की सूची रांची नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी, जहां से उसे डाउनलोड किया जा सकेगा।

आवंटन प्रक्रिया के लिए वेंडरों को शपथ पत्र भी देना होगा। इसमें यह घोषणा करनी होगी कि उनके या उनके किसी रक्त संबंधी के नाम पर पहले से कोई दुकान आवंटित नहीं है तथा आवंटन मिलने पर दुकान को किसी अन्य व्यक्ति को किराये या अन्य किसी रूप में हस्तांतरित नहीं करेंगे। निगम ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवंटन रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है।

2