
President Murmu vs CM Mamata: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को लेकर एक नया सियासी घमासान छिड़ गया है। सिलीगुड़ी में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन’ के दौरान भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रपति के स्वागत में प्रोटोकॉल उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय नेताओं ने इस मामले को राष्ट्रपति के पद की गरिमा से जोड़ते हुए राज्य सरकार की आलोचना की है। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भाजपा की ओछी राजनीति और असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया है।












