राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सैनिकों से की विशेष मुलाकात, गणतंत्र दिवस परेड के प्रतिभागियों को दिया सम्मान

नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस परेड तथा बीटिंग रिट्रीट समारोह 2026 में भाग लेने वाले तीनों सेनाओं के बैंड टुकड़ियों और तीनों सेनाओं के प्रोवोस्ट आउट्राइडर्स के कर्मियों से मुलाकात की। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने सेना, नौसेना और वायु सेना के बैंड तथा आउट्राइडर्स के अधिकारियों और जवानों के साथ ग्रुप फोटोग्राफ भी खिंचवाई। गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोहों में इन टुकड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उल्लेखनीय है कि त्रि-सेवा बैंड और प्रोवोस्ट आउट्राइडर्स गणतंत्र दिवस तथा उसके समापन अवसर पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह की

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस परेड तथा बीटिंग रिट्रीट समारोह 2026 में भाग लेने वाले तीनों सेनाओं के बैंड टुकड़ियों और तीनों सेनाओं के प्रोवोस्ट आउट्राइडर्स के कर्मियों से मुलाकात की। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने सेना, नौसेना और वायु सेना के बैंड तथा आउट्राइडर्स के अधिकारियों और जवानों के साथ ग्रुप फोटोग्राफ भी खिंचवाई। गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोहों में इन टुकड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उल्लेखनीय है कि त्रि-सेवा बैंड और प्रोवोस्ट आउट्राइडर्स गणतंत्र दिवस तथा उसके समापन अवसर पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह की औपचारिक और पारंपरिक गरिमा को बनाए रखने में अहम योगदान देते हैं। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित इन समारोहों में सशस्त्र बलों की अनुशासनबद्ध प्रस्तुतियां और परंपरागत सैन्य परिधान विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
गौरतलब है कि इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में देश की मजबूत होती स्वदेशी सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता व जन भागीदारी का अदभुत संगम देखने को मिला था। कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं व पुलिस बलों द्वारा शानदार परेड आयोजित की गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व किया। यूरोपीय यूनियन के दो बड़े नेता एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डर लेयेन मुख्य अतिथि थे।
इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल, देश की तरक्की, स्वदेशी सैन्य उपकरण, सेना की ताकत, भारत की संस्कृति और आम लोगों की भागीदारी सब कुछ एक साथ देखने को मिला था। इसके उपरांत गुरुवार शाम बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आयोजित की गई थी। इस सेरेमनी के साथ ही 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का शानदार समापन हो गया। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में राष्ट्रपति भवन के ठीक सामने पूरा विजय चौक भारतीय धुनों और देशभक्ति के संगीत से गूंज उठा था। यहां सैन्य बैंड द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की शक्ति को दर्शाया गया।
इसके अलावा मार्चिंग के जरिए ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवान को भी दर्शाया गया। विजय चौक पर आयोजित इस भव्य आयोजन में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंडों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों से माहौल को गर्मजोशी से सराबोर किया।

Leave a Comment

2