‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग की तैयारी तेज, मुंबई में बन रहा विशाल सेट

मुंबई,  फिल्म 'तुम्बाड 2' के लिए मुंबई में विशाल सेट बनाया जा रहा है।'तुम्बाड' के साथ सोहम शाह ने सिनेमा की दुनिया में एक मास्टरपीस बनाया है। जहाँ इस फिल्म ने एक 'कल्ट क्लासिक' पहचान बनाई और इसे हिंदी की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिना जाता है, वहीं 2024 में इसके दोबारा रिलीज होने पर इसने इतिहास रच दिया और यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई। तभी से दर्शक 'तुम्बाड 2' का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, और सोहम शाह के इसके अनाउंसमेंट ने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। अब,

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई,

 फिल्म 'तुम्बाड 2' के लिए मुंबई में विशाल सेट बनाया जा रहा है।'तुम्बाड' के साथ सोहम शाह ने सिनेमा की दुनिया में एक मास्टरपीस बनाया है। जहाँ इस फिल्म ने एक 'कल्ट क्लासिक' पहचान बनाई और इसे हिंदी की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिना जाता है, वहीं 2024 में इसके दोबारा रिलीज होने पर इसने इतिहास रच दिया और यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई। तभी से दर्शक 'तुम्बाड 2' का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, और सोहम शाह के इसके अनाउंसमेंट ने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

अब, 'तुम्बाड 2' के प्रोडक्शन से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है कि इस बार मेकर्स इसे और भी बड़े और भव्य लेवल पर ले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए मुंबई में एक विशाल और पूरी की पूरी 'सिटी' (शहर) का सेट तैयार किया जा रहा है। "फिल्म के लिए मुंबई में 7-8 एकड़ का एक विशाल सेट तैयार किया जा रहा है। यह एक पूरी की पूरी सिटी (शहर) होगी, जिसे फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए बनाया जा रहा है। फिल्म की कहानी या इसके ट्रीटमेंट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, सिवाय इसके कि सोहम शाह अपने पुराने रोल में वापस नजर आएंगे।"

'सोहम शाह फिल्म्स' और 'पेन स्टूडियोज' के सहयोग से बनने वाली यह फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी। 'तुम्बाड 2' को एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह लीड कर रहे हैं, जिसमें दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गडा की कंपनी 'पेन स्टूडियोज' भी शामिल है।

 

Leave a Comment

2