पाकिस्तान से सटी सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, राजस्थान में फिर खुलेंगी 5 पुरानी चौकियां

जयपुर  पाकिस्तान से लगती राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खुफिया निगरानी का नेटवर्क मजबूत करने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, इंटेलिजेंस पुलिस ने सीमा क्षेत्र में नौ नई चौकियां खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। वर्तमान में यहां 32 चौकियां संचालित हैं। पिछले वर्ष तीन नई चौकियां शुरू की गई थीं, जबकि पांच बंद चौकियों को बहाल किया गया था। अब प्रस्तावित नौ चौकियों में पांच ऐसी हैं, जिन्हें पहले बंद कर दिया गया था। बदलती सुरक्षा परिस्थितियों और सीमा क्षेत्र में निगरानी की जरूरत को देखते हुए इन्हें फिर से शुरू करने की कवायद की जा रही

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जयपुर
 पाकिस्तान से लगती राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खुफिया निगरानी का नेटवर्क मजबूत करने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, इंटेलिजेंस पुलिस ने सीमा क्षेत्र में नौ नई चौकियां खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। वर्तमान में यहां 32 चौकियां संचालित हैं। पिछले वर्ष तीन नई चौकियां शुरू की गई थीं, जबकि पांच बंद चौकियों को बहाल किया गया था। अब प्रस्तावित नौ चौकियों में पांच ऐसी हैं, जिन्हें पहले बंद कर दिया गया था। बदलती सुरक्षा परिस्थितियों और सीमा क्षेत्र में निगरानी की जरूरत को देखते हुए इन्हें फिर से शुरू करने की कवायद की जा रही है।

नई चौकियों से सीमावर्ती इलाकों में खुफिया सूचनाएं जुटाने और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। निगरानी के दायरे में नशा- हथियार तस्करी, विस्फोटक सामग्री की आवाजाही, जासूसी और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां रहेंगी। स्थानीय सूचना तंत्र मजबूत होने से सूचनाएं समय पर जुटाकर संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से साझा की जा सकेंगी।

इसलिए पड़ी पुरानी चौकियों की जरूरत
बॉर्डर क्षेत्र में इंटेलीजेंस चौकियां काफी समय से बंद हैं। एक सप्ताह में आरडीएक्स, कारतूस, पिस्तौल और करीब 14 किलो हेरोइन की बरामदगी ने खुफिया निगरानी की जरूरत को फिर महसूस किया है। हथियारों व नशे की खेप पहुंचने की स्थानीय सूचनाओं के महत्व के लिए जरूरी है।

हेरोइन लेने आए तस्कर पकड़े
इधर, श्रीगंगानगर जिले की रावला थाना पुलिस ने पाक ड्रोन के जरिए गिराई गई हेरोइन की खेप लेने आए पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ पैकेटों में 4 किलो 132 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।

सीआइ सुभाषचन्द्र ने बताया कि रविवार को कांस्टेबल कैलाश जाखड़ को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति 365 हैड क्षेत्र में ड्रोन से गिराई गई हेरोइन लेने आए हैं। इस पर पुलिस ने निगरानी शुरू की। रात करीब एक बजे बस का इंतजार कर रहे दोनों संदिग्ध पुलिस को देखकर इधर-उधर होने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के चालावली निवासी जसविन्द्र सिंह (40) और जसवन्त सिंह (40) के रूप में हुई है।

2