Pradeep Rawat Death: नहीं रहे ‘गजनी’ के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

'गजनी' और 'महाभारत' जैसे यादगार प्रोजेक्ट्स में शानदार अभिनय करने वाले प्रदीप रावत अब इस दुनिया में नहीं रहे। 74 साल की उम्र में निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार की जानकारी सामने आ गई है। मुंबई में होने वाली उनकी आखिरी विदाई में परिवार और फिल्म जगत के लोग शामिल होंगे।

नहीं रहे 'गजनी' के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 5, 2026

Pradeep Rawat Death: हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता और प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ में खतरनाक विलेन ‘गजनी धर्मात्मा’ और बीआर चोपड़ा की लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अभिनेता का मंगलवार को निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अब उनके अंतिम संस्कार की जानकारी भी सामने आ गई है।

Tuesday Box Office: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, ‘द ओडिसी’

मुंबई में होगी प्रदीप रावत की अंतिम विदाई

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता प्रदीप रावत के पार्थिव शरीर को बुधवार दोपहर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। परिवार, करीबी लोग और प्रशंसक उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे सकेंगे। बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक उनका पार्थिव शरीर मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित इम्पीरियल हाइट्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम करीब 4 बजे उनके शरीर को जोगेश्वरी वेस्ट स्थित ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कैंसर से जूझ रहे थे अभिनेता

प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनकी बीमारी और निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अभिनेता कुछ साल पहले कैंसर से ठीक हो गए थे, लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले यह बीमारी दोबारा लौट आई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अचानक प्लेटलेट्स कम होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह ठीक नहीं हो सके। 4 अगस्त की शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी कल्याणी रावत और 18 साल के बेटे विक्रमादित्य हैं।

फिल्म इंडस्ट्री ने जताया दुख

प्रदीप रावत के निधन पर कई कलाकारों ने दुख व्यक्त किया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि प्रदीप रावत ‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों के यादगार कलाकार थे। उन्होंने उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी साझा की। वहीं अभिनेता सोनू सूद ने भी प्रदीप रावत की तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

अश्वत्थामा से गजनी तक यादगार रहा सफर

प्रदीप रावत का अभिनय सफर बेहद शानदार रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। साल 1988 में बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर उन्हें देशभर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु और अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया। उनकी पहचान खासतौर पर दमदार नकारात्मक किरदारों के लिए बनी।

Sunny Leone ने सुनाया दर्द, एडल्ट फिल्मों का सच जानकर मां खूब रोईं; परिवार

गजनीऔर लगानमें छोड़ी अमिट छाप

फिल्म ‘गजनी’ में गजनी धर्मात्मा के किरदार ने उन्हें देशभर में लोकप्रियता दिलाई। आमिर खान की हिंदी रीमेक में भी उन्होंने यही भूमिका निभाई और उनका अभिनय खूब सराहा गया। इसके अलावा आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘लगान’ में उन्होंने देवा नाम के तेज गेंदबाज का किरदार निभाया था, जो उनके विलेन इमेज से बिल्कुल अलग था। ‘सरफरोश’, ‘गजनी’, ‘लगान’ और कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में उनके शानदार अभिनय को हमेशा याद किया जाएगा। प्रदीप रावत ने अपने अभिनय से भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई और उनके यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।