Tuesday Box Office: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ ने पकड़ी रफ्तार

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई में बड़ा बदलाव देखने को मिला। जहां कुछ फिल्मों की रफ्तार धीमी रही, वहीं ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ ने शानदार वापसी की। अब सवाल है कि कौन सी फिल्म दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही और किसकी कमाई पर लगा ब्रेक।

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 5, 2026

Tuesday Box Office: सोमवार को सिनेमाघरों में चल रही कई बड़ी फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। Spider-Man: Brand New Day से लेकर Jana Nayagan, The Odyssey और Dhamaal 4 तक सभी फिल्मों के कलेक्शन पर वीकडेज का असर नजर आया था। हालांकि मंगलवार को कुछ फिल्मों ने अपनी पकड़ मजबूत की और बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में हल्की बढ़त दर्ज की गई। आइए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा।

Fitness Queen शिल्पा शेट्टी का नया बैलेंस पोज वायरल, फैंस से बोलीं- ‘क्या आप कर

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेकी कमाई में आई गिरावट

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन किया था और ओपनिंग वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की थी। लेकिन सप्ताह के दिनों में प्रवेश करने के बाद फिल्म के कलेक्शन में कमी देखने को मिली।

सोमवार को फिल्म ने करीब 23.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं मंगलवार यानी रिलीज के छठे दिन शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने लगभग 21.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने भारत में अब तक करीब 303.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 362.61 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

जना नायकनकी रफ्तार भी हुई धीमी

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई की गति धीमी होती नजर आ रही है।फिल्म के रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसने करीब 2.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 181.55 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 211.74 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी है। दूसरे देशों से फिल्म ने मंगलवार को लगभग 0.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन करीब 92 करोड़ रुपये हो गया। दुनिया भर में फिल्म की कुल कमाई लगभग 303.74 करोड़ रुपये हो चुकी है।

द ओडिसीने तीसरे मंगलवार को दिखाई बढ़त

निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की कमाई में मंगलवार को सुधार देखने को मिला। इससे पहले सोमवार को फिल्म का कलेक्शन लगभग 2 करोड़ रुपये रहा था। रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को फिल्म ने करीब 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 154 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

धमाल 4’ चौथे हफ्ते में भी बनी हुई है मजबूत

Dhamaal 4 लंबे समय से सिनेमाघरों में बनी हुई है और चौथे हफ्ते में भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। हालांकि सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट आई थी और फिल्म ने करीब 60 लाख रुपये कमाए थे। लेकिन मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने लगभग 70 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 162.35 करोड़ रुपये हो गया है।

Rashmika Mandanna: मायसा की शूटिंग के दौरान घायल हुईं रश्मिका, हिप

मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी?

मंगलवार के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से साफ है कि जहां कुछ फिल्मों की कमाई में गिरावट जारी रही, वहीं कुछ फिल्मों ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाए रखी। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में आगे है, जबकि ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ ने भी स्थिर प्रदर्शन जारी रखा है।