पूजा भट्ट ने बॉबी देओल संग पुराने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं चला प्यार

पूजा भट्ट 90 के दशक की खूबसूरत और मंझी हुई एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. बहुत कम होता है जब पूजा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की हो. सालों बाद उन्होंने बॉबी देओल संग रिश्ते का सच बयां किया है. जानते हैं कि उनका और बॉबी का रिश्ता क्यों टूटा था. अधूरी रही मोहब्बत बॉबी देओल और तान्या देओल बॉलीवुड के शांत-शालीन कपल में से एक हैं. दोनों जब भी साथ आते हैं चाहने वालों का दिल खुश कर देते हैं. पर तान्या से पहले बॉबी का दिल पूजा भट्ट पर आया था. वो और पूजा लंबे समय तक

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पूजा भट्ट 90 के दशक की खूबसूरत और मंझी हुई एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. बहुत कम होता है जब पूजा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की हो. सालों बाद उन्होंने बॉबी देओल संग रिश्ते का सच बयां किया है. जानते हैं कि उनका और बॉबी का रिश्ता क्यों टूटा था.

अधूरी रही मोहब्बत
बॉबी देओल और तान्या देओल बॉलीवुड के शांत-शालीन कपल में से एक हैं. दोनों जब भी साथ आते हैं चाहने वालों का दिल खुश कर देते हैं. पर तान्या से पहले बॉबी का दिल पूजा भट्ट पर आया था. वो और पूजा लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे. पूजा भट्ट ने विक्की लालवानी संग बातचीत में इस अधूरी मोहब्बत का जिक्र किया है.

पूजा भट्ट ने बॉबी को लेकर कहा कि उन्होंने उनके पिता की फिल्म आशिकी का लीड रोल ठुकरा दिया था. वो उस समय फिल्मी करियर के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं थे. एक्ट्रेस कहती हैं कि हम दोनों में प्यार था. हमने कभी इससे इनकार नहीं किया. वो मेरे जीवन का एक जादुई समय था और उनके साथ होना एक जादुई अनुभव था. वो एक मैजिकल इंसान हैं. फिर हम अलग दिशाओं में बढ़ गए.

जब पूजा भट्ट से पूछा गया कि उनका और बॉबी का रिश्ता क्यों टूटा, तो उन्होंने कहा कि बॉबी अब परिवार वाले हैं और करियर के एक नए दौर में हैं, तो सार्वजनिक रूप से पिछले रिश्ते के बारे में बात करने का मतलब नहीं बनता है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आज बैठकर बताना अच्छा लगेगा कि मेरा उनसे रिश्ता क्यों खत्म हुआ या क्या हुआ ही था. हमने कभी इसे नकारा नहीं. वो आज शादीशुदा आदमी हैं, बड़े बच्चे के पिता हैं और करियर में शानदार तरीके से आगे बढ़ रहे हैं. मुझे वो एनिमल में अच्छे लगे. मेरे हिसाब से उन्होंने ही फिल्म बनाई. मुझे उनके लिए बहुत खुशी है.

पूजा ने कहा कि अतीत के बारे में कुछ भी बताकर अपने रिश्ते को छोटा नहीं करना चाहती हैं. वो कहती हैं कि किसी के साथ अच्छा समय बिताया वो काफी है. ये बताना जरूर नहीं है कि रिश्ता क्यों नहीं चला. वर्तमान के लिए गरिमा और शालीनता बनाए रखना बहुत जरूरी है. यही हम सबके लिए अच्छा भी है. 

2