पुलिस की बड़ी Raid से मचा हड़कंप, गुरदासपुर में अवैध शराब के अड्डे ध्वस्त

गुरदासपुर. आबकारी विभाग गुरदासपुर के सहायक आयुक्त करमबीर महला के निर्देशों पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए बड़ा एक्शन लिया गया। एक्साइज ऑफिसर हेमंत शर्मा (सर्कल-1) और दविंदर सिंह (सर्कल-2) की देखरेख में, एक्साइज इंस्पेक्टर दीपक कुमार (सर्कल गुरदासपुर), कश्मीर सिंह (सर्कल कादियां) तथा गुरदासपुर पुलिस ने डीएसपी कुलवंत सिंह मान और एक्साइज पुलिस की निगरानी में आज सुबह करीब 5:30 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ब्यास दरिया के किनारे ली गई गहन तलाशी यह अभियान एक्साइज सर्कल गुरदासपुर के गांव मौजपुर, भैणी मियां खान, भैणी पसवाल, भैणी मीलवां, आलमा और नूना बरकतां के मंड

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

गुरदासपुर.

आबकारी विभाग गुरदासपुर के सहायक आयुक्त करमबीर महला के निर्देशों पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए बड़ा एक्शन लिया गया। एक्साइज ऑफिसर हेमंत शर्मा (सर्कल-1) और दविंदर सिंह (सर्कल-2) की देखरेख में, एक्साइज इंस्पेक्टर दीपक कुमार (सर्कल गुरदासपुर), कश्मीर सिंह (सर्कल कादियां) तथा गुरदासपुर पुलिस ने डीएसपी कुलवंत सिंह मान और एक्साइज पुलिस की निगरानी में आज सुबह करीब 5:30 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

ब्यास दरिया के किनारे ली गई गहन तलाशी
यह अभियान एक्साइज सर्कल गुरदासपुर के गांव मौजपुर, भैणी मियां खान, भैणी पसवाल, भैणी मीलवां, आलमा और नूना बरकतां के मंड इलाकों में चलाया गया। करीब आठ घंटे तक चले इस बड़े ऑपरेशन के दौरान ब्यास दरिया के किनारे पूरे मंड क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। सर्च अभियान के दौरान अज्ञात शराब तस्करों द्वारा जमीन और सरकंडों में छिपाकर रखे गए 25 टीन, 6 लोहे के ड्रम, 3 अवैध शराब की भट्टियां, 12 प्लास्टिक कैन और 105 तिरपाल बरामद किए गए। इन तिरपालों में प्रत्येक में करीब 500 किलो के हिसाब से कुल लगभग 53,900 किलो लाहन (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण) और 125 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

आबकारी व कर विभाग पूरी तरह सतर्क
इस संबंध में इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि बरामद लाहन को तुरंत नष्ट कर दिया गया है और अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ऐसे सर्च ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव नजदीक आते ही शराब तस्करों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, इसलिए आबकारी व कर विभाग पूरी तरह सतर्क है और अवैध शराब के धंधे को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

2