एक्टर तुषार कपूर से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच जांच कर रही है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि अभिनेता को धमकी देने वाला व्यक्ति गैंग का सदस्य नहीं हो सकता है और उसने वसूली के लिए गैंग के नाम का इस्तेमाल किया हो सकता है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक्‍टर को एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया था. फोन करने वाले ने कथित

Wrriten By :

Editor

Published On :

नवम्बर 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच जांच कर रही है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि अभिनेता को धमकी देने वाला व्यक्ति गैंग का सदस्य नहीं हो सकता है और उसने वसूली के लिए गैंग के नाम का इस्तेमाल किया हो सकता है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक्‍टर को एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया था. फोन करने वाले ने कथित तौर पर तुषार कपूर से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और उन्हें डराने की कोशिश की। 

हालांकि, मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रारंभिक जांच में कॉल के फर्जी होने का संदेह जताया गया है. जांचकर्ताओं ने धमकी भरे फोन की वॉयस रिकॉर्डिंग का विश्लेषण किया और उसकी तुलना हैरी बॉक्सर के उपलब्ध ऑडियो सैंपल से की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक आवाज विश्लेषण में दोनों आवाजों का मिलान नहीं हुआ. इसके बाद जांचकर्ताओं को संदेह हुआ कि फोन करने वाले ने अभिनेता को डराने और उनसे पैसे वसूलने के लिए गैंग के नाम और उसकी दहशत का इस्तेमाल किया. पुलिस अब फोन करने वाले की पहचान करने और धमकी के पीछे की मंशा का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं की गई है। 

अमितभ बच्‍चन, अक्षय, आमिर की सुरक्षा बढ़ाई
बॉलीवुड एक्‍टर तुषार कपूर को धमकी दिए जाने से पहले टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई थी. टाइगर श्रॉफ मामले में अभी कार्रवाई चल ही रही है कि अब तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के नाम पर धमकी दी गई है. उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इसके बाद अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अमीर खान की सुरक्षा बढ़ाई गई है. टाइगर श्रॉफ शूटआउट के बाद मुंबई पुलिस ने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीलीज और पॉलिटिशियन की सेक्यूरिटी रिव्यू की है। 

टाइगर श्रॉफ अटैक मामले में एक और गिरफ्तारी
फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई अपराध शाखा ने हरियाणा से एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है. इस तरह से अब तक गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित महिला को रविवार को करनाल से पकड़ा गया. हालांकि, उन्होंने अपराध में उसकी विशिष्ट भूमिका या उसकी पहचान को उजागर नहीं किया. अपराध शाखा के अधिकारी के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपित को करनाल पुलिस की मदद से पकड़ा गया. उसे मुंबई लाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर को श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। 

2