PM Modi Malaysia Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी कर ली और रविवार को भारत लौट आए। विदेश मंत्रालय ने इस दौरे को यादगार बताया। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस यात्रा से भारत-मलेशिया संबंधों को नई मजबूती मिली है। उन्होंने इसे गर्मजोशी और मेहमाननवाजी से भरी यात्रा बताया, जो दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव पर आधारित थी।
धार्मिक आज़ादी पर सख्ती: चीन में चर्च सील, ईसाई पादरियों की गिरफ्तारी
व्यापार और निवेश पर नई दिशा

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और मलेशिया के सीईओ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सीईओ फोरम ने दोनों देशों के लिए व्यापार और निवेश में नए अवसर खोले हैं। यह बैठक द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने वाली साबित हुई।
भारतीय मूल के नेताओं से मुलाकात
मोदी ने मलेशिया में भारतीय मूल के नेताओं, जिनमें मंत्री और सांसद शामिल थे, से भी मुलाकात की। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में उनकी उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि भारत के प्रति उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव गर्व की बात है। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि भारतीय समुदाय की उपलब्धियां दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करती हैं।
INA वयोवृद्ध से भेंट
कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने आजाद हिंद फौज (इंडियन नेशनल आर्मी) के वयोवृद्ध जयराज राजा राव से भी मुलाकात की। उन्होंने दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय प्रवासियों के बीच आईएनए के योगदान और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत को याद किया। मोदी ने सोशल मीडिया पर जयराज राजा राव के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उनका जीवन साहस और बलिदान से भरा है और उनके अनुभव सुनना बेहद प्रेरणादायक रहा।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आईएनए के बहादुर सैनिकों के हमेशा ऋणी रहेंगे, जिनकी वीरता ने भारत के भविष्य को आकार देने में मदद की। उन्होंने आईएनए की बहादुर महिलाओं और पुरुषों के योगदान को भी सम्मानित किया।
PM मोदी-अनवर इब्राहिम बैठक रही निर्णायक: भारत-मलेशिया ने 11 समझौतों पर लगाई मुहर










