PM Modi Indonesia Visit: इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, लड़ाकू विमानों की सलामी के साथ हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

PM Modi Indonesia Visit

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जुलाई 6, 2026

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे हैं। जकार्ता पहुंचने पर पीएम मोदी का बेहद ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भारत के बढ़ते कद और मजबूत होते रिश्तों की बानगी उस वक्त देखने को मिली, जब इंडोनेशियाई वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों (Fighter Jets) ने आसमान में पीएम मोदी के विशेष विमान ‘एयरपोर्ट फोर्स वन’ को अपने सुरक्षा घेरे में लेकर एस्कॉर्ट किया। इसके बाद जैसे ही विमान जकार्ता एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने तय राजनयिक प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए खुद एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गले लगाया।

Sri Lanka Jail Violence: कैदियों के बीच हिंसक झड़प में 25 ने गंवाई जान, 100 से अधिक घायल

तीन दिवसीय दौरे के मुख्य एजेंडे और उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जुलाई से लेकर 8 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण यात्रा के कई गहरे रणनीतिक और आर्थिक उद्देश्य हैं:

रणनीतिक साझेदारी को मजबूती: पीएम मोदी की इस यात्रा का मुख्य मकसद भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) को एक नए मुकाम पर ले जाना है।

द्विपक्षीय ऐतिहासिक दौरा: प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का यह चौथा इंडोनेशिया दौरा है। हालांकि, मई 2018 में दोनों देशों के रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर अपग्रेड किए जाने के बाद यह उनकी पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है।

भारतीय समुदाय से संवाद: अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी जकार्ता में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे और एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

ब्रह्मोस मिसाइल डील और मजबूत होते रक्षा संबंध

समुद्री पड़ोसी होने के नाते भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग पिछले कुछ वर्षों में बेहद तेजी से बढ़ा है। दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय सैन्य दौरों, नियमित द्विपक्षीय व बहुपक्षीय युद्धाभ्यासों और रक्षा उद्योगों में गहरा सहयोग स्थापित हुआ है, जिसमें भारत द्वारा इंडोनेशिया को ‘ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल’ की बिक्री का सौदा सबसे प्रमुख है। साल 2018 में दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र में समुद्री सहयोग के साझा दृष्टिकोण को अपनाया था। अब इस सहयोग को आगे बढ़ाते हुए आईएफसी-आईओआर (IFC-IOR) में एक इंडोनेशियाई संपर्क अधिकारी (Liaison Officer) की तैनाती की जाएगी, जिससे समुद्री सुरक्षा की निगरानी बेहतर होगी। इसके अलावा, भारत अपनी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC) में इंडोनेशियाई कैडेट्स और अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए विशेष स्लॉट तय करेगा।

व्यापार, निवेश और दोनों देशों के ‘विज़न’ का तालमेल

इस द्विपक्षीय यात्रा का एक बड़ा फोकस व्यापार और निवेश के जरिए आर्थिक विकास को गति देना है। भारत के ‘विकसित भारत 2047’ और इंडोनेशिया के ‘एमास (गोल्डन) इंडोनेशिया 2045’ विकास लक्ष्यों के बीच एक मजबूत रणनीतिक तालमेल है। मौजूदा समय में इंडोनेशिया, आसियान (ASEAN) क्षेत्र में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनकर उभरा है, जिसका वित्तीय वर्ष 2025-26 में द्विपक्षीय व्यापार रिकॉर्ड 24.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है। इंडोनेशिया के बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक और विनिर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 130 से अधिक प्रमुख भारतीय कंपनियों ने बड़ा निवेश किया है, जिसे इस यात्रा के जरिए और विस्तार दिया जाएगा।

समुद्री सुरक्षा पर संकट गहराया: होदेइदाह के पास जहाज पर हमले से वैश्विक चिंता बढ़ी