
PM Modi Gujarat Visit: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर स्थित परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समारोह में शिरकत की और राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली। इस परेड में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनुशासन, विविधता और सामूहिक राष्ट्रीय शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एकता नगर में पर्यटन और बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 426.71 करोड़ रुपये की 31 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है।
उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र का बदलेगा स्वरूप, विकास कार्यों के लिए 10 निर्माण ध्वस्त
23 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण: 307.83 करोड़ रुपये की लागत

प्रधानमंत्री ने 307.83 करोड़ रुपये की 23 तैयार परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इनमें प्रमुख आकर्षण और जनसुविधाएं शामिल हैं। 50 करोड़ रुपये की लागत से बना IRCTC होटल, 16 करोड़ रुपये का नया ‘एकता क्रूज’, 14.30 करोड़ रुपये का रेन फॉरेस्ट और 3.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘इको ट्रेल’। 45.53 करोड़ रुपये का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 21.40 करोड़ रुपये का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 23.81 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परेड ट्रैक। पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए 28.22 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैवलेटर, 23 करोड़ रुपये से निर्मित 24 मीटर चौड़ी कॉलोनी रोड, तथा कर्मचारियों के लिए 14.25 करोड़ रुपये के स्टाफ क्वार्टर।

पर्यटकों के लिए नए आकर्षण और तकनीक का उपयोग
लोकार्पण की गई अन्य परियोजनाओं में CISF बैरक, मोखडी गांव के पास टर्मिनल बिल्डिंग व जेटी, और एकता नगर रेलवे स्टेशन से विजिटर सेंटर तक वॉक-वे का विस्तार शामिल है। परिसर को आकर्षक बनाने के लिए फसाड लाइटिंग, कई स्थानों पर नए फव्वारे, शूलपाणेश्वर नर्मदा घाट का सौंदर्यीकरण और एकता प्रकाश पर्व की शुरुआत की गई है। इसके अलावा, गोरा ब्रिज के पास जियोसेल तकनीक से लैंडस्केपिंग कर हरियाली बढ़ाई गई है। पर्यटकों के लिए यूनिटी ग्लो गार्डन का अपग्रेडेशन और 9 मीटर लंबी दो नई वातानुकूलित (AC) इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की गई हैं।
8 नई परियोजनाओं का शिलान्यास: 118.88 करोड़ की आधारशिला
क्षेत्र के भविष्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री ने 118.88 करोड़ रुपये की 8 नई परियोजनाओं की नींव रखी। 59.32 करोड़ रुपये से गोरा-भाणद्रा रोड और 7.72 करोड़ रुपये से खलवाणी ब्रिज का विकास। 5.79 करोड़ रुपये से कैक्टस और बटरफ्लाई गार्डन का एकीकृत विकास तथा 5.15 करोड़ रुपये से खलवाणी इको-टूरिज्म परियोजना। 36.58 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट जीरो वेस्ट इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट और सरदार सरोवर बांध की सुरक्षा हेतु एक डिजास्टर कंट्रोल रूम का निर्माण।
इन सभी परियोजनाओं से एकता नगर न केवल भारत का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बनकर उभरेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर सड़क, सुरक्षा, परिवहन और कचरा प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
प्रदूषण से निपटने के लिए बड़ा फैसला, दिल्ली-NCR में 15 दिन घर से काम करेंगे कर्मचारी











