PM Modi In Malaysia: पीएम मोदी ने बताया भारत-मलेशिया दोस्ती का नया दौर, जानें भाषण की 5 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान मलेशिया के कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के साथ गहरी मित्रता और 'विकसित भारत' के संकल्प पर जोर दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने ओसीआई कार्ड पात्रता विस्तार और भारत की उभरती डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया।

PM Modi In Malaysia

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 7, 2026

PM Modi In Malaysia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए मलेशिया को चुना, जहां शनिवार को कुआलालंपुर में प्रवासी भारतीयों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने न केवल भारत की आर्थिक प्रगति का खाका खींचा, बल्कि मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी गहरी मित्रता का भी प्रदर्शन किया।

Pappu Yadav Arrest: राहुल गांधी का तीखा हमला, पप्पू यादव की गिरफ्तारी को बताया बदले की राजनीति

दोस्ती की नई मिसाल

बताते चले कि, समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक भावुक किस्सा साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री इब्राहिम उन्हें लेने स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और अपनी ही कार से कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए। मोदी ने कहा, “उन्होंने सिर्फ अपनी कार ही नहीं, बल्कि अपनी सीट भी मुझे दे दी। यह विशेष सम्मान भारत और आप सभी के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है।” मोदी ने याद दिलाया कि उन्होंने पिछले साल आसियान सम्मेलन में न आ पाने के कारण अपने दोस्त से जल्द आने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया।

सांस्कृतिक एकता का संगम

आपको बता दे कि, पीएम मोदी ने भारतीय और मलेशियाई संस्कृति के अद्भुत तालमेल की प्रशंसा की। उन्होंने कार्यक्रम में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाले 800 नर्तकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मलेशिया में रहने वाला भारतीय समुदाय ‘जीवित सेतु’ (Living Bridge) की तरह है, जिसने ‘रोटी चनाई’ को ‘मालाबार परोट्टा’ और ‘तेह तारिक’ को कोच्चि के स्वाद से जोड़ दिया है। उन्होंने मलेशियाई भारतीयों को भारत आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि लोगों के बीच का संपर्क ही हमारी दोस्ती की असली आधारशिला है।

तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में भारत में आए व्यापक बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2015 में वह ‘भारत की संभावनाओं’ की बात करते थे, लेकिन आज ‘भारत के प्रदर्शन’ (Performance) की बात कर रहे हैं। भारत आज दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर शीर्ष तीन की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि ‘मेक इन इंडिया’ जो कभी एक छोटा पौधा था, आज विशाल वृक्ष बन चुका है और भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है।

डिजिटल क्रांति और स्टार्टअप हब

तकनीकी प्रगति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि भारत आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। यूपीआई (UPI) की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के लगभग आधे रियल-टाइम डिजिटल लेनदेन भारत में होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने रक्षा निर्यात में 30 गुना वृद्धि और सौर ऊर्जा क्षमता में 40 गुना बढ़ोत्तरी को नए भारत की शक्ति के रूप में पेश किया।

प्रवासी भारतीयों के लिए विशेष तोहफा

मलेशियाई भारतीयों के प्रति अपना स्नेह प्रकट करते हुए मोदी ने ओसीआई (OCI) कार्ड से जुड़े ऐतिहासिक निर्णय को दोहराया। उन्होंने घोषणा की कि मलेशिया में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों के लिए ओसीआई कार्ड की पात्रता को अब छठी पीढ़ी तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने अंत में ‘विकसित भारत’ का संकल्प दोहराते हुए कहा कि चाहे जन्म कोलकाता में हुआ हो या कुआलालंपुर में, भारत हर भारतीय के दिल में बसता है और प्रवासी भारतीय इस विकास यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण साझेदार हैं।

नेशनल मेडिकोस ऑर्गेनाइजेशन ने स्वास्थ्य यात्रा के तहत नेपाल सीमा से लगे सात जिलों में लगाए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर