PM Modi Letter: PM मोदी की तारिक रहमान को खास चिट्ठी, क्या अब बदलेगी बांग्लादेश की किस्मत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री तारिक रहमान को एक विशेष पत्र भेजकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की नई दिशा तय की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ढाका में यह पत्र सौंपा, जिसमें मोदी ने रहमान को परिवार सहित भारत आने का न्योता दिया है। क्या यह दोस्ती दक्षिण एशिया में नया इतिहास लिखेगी?

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

फ़रवरी 18, 2026

PM Modi Letter: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण और भावात्मक बातें लिखी गई हैं। यह चिट्ठी खासतौर पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के हालिया चुनावी जीत और तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देने के लिए भेजी गई थी। इस अवसर पर, पीएम मोदी ने बांग्लादेश और भारत के बीच साझा इतिहास और मित्रता पर जोर दिया।

तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने चिट्ठी में लिखा, “बांग्लादेश में हाल ही में संपन्न संसदीय चुनावों में BNP की जीत और आपको बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त होने पर मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह आपके नेतृत्व में बांग्लादेश की जनता द्वारा दिखाए गए विश्वास का प्रतीक है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत देश की शांति, स्थिरता और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारत-बांग्लादेश संबंधों को और मजबूत करने की इच्छाशक्ति

चिट्ठी में पीएम मोदी ने भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हमारे देशों के बीच साझा इतिहास, सांस्कृतिक संबंध और शांति की आकांक्षाएं गहरी मित्रता की नींव हैं। मैं आपके साथ मिलकर इन संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए तत्पर हूं।” पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच समन्वय और सहयोग को मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में अपनाने की बात की।

क्षेत्रीय सहयोग और साझा लक्ष्यों पर बात की

पीएम मोदी ने तारिक रहमान से कहा, “भारत और बांग्लादेश के बीच कनेक्टिविटी, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और सांस्कृतिक संपर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए मैं आपके साथ मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं।” उनका मानना है कि दोनों देश तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं और महत्वाकांक्षी समाज हैं, जो एक-दूसरे के सतत विकास और पारस्परिक समृद्धि में योगदान दे सकते हैं।

भारत यात्रा के लिए तारिक रहमान को आमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चिट्ठी में बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का आमंत्रण भी भेजा। उन्होंने कहा, “मैं आपको, डॉ. जुबैदा रहमान और आपकी पुत्री जैमा को किसी सुविधाजनक समय पर भारत की यात्रा के लिए आमंत्रित करता हूं। भारत में आपके स्वागत के लिए सब कुछ तैयार है।”

शुभकामनाओं के साथ चिट्ठी का समापन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चिट्ठी के अंत में तारिक रहमान के लिए सुस्वास्थ्य, सफलता और बांग्लादेश की निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा, “आपकी सफलता और बांग्लादेश की जनता की समृद्धि के लिए मेरी सर्वोत्तम शुभकामनाएं।” चिट्ठी में उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच अच्छे और मजबूत संबंधों की उम्मीद जताई।

Read More: Supreme Court Verdict: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला से छेड़छाड़ अब माना जाएगा दुष्कर्म का प्रयास