PM Modi Birthday: काशी से वडनगर तक बीजेपी की खास बाइक यात्रा, जानिए पूरा प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बीजेपी 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू करेगी। इसके तहत वाराणसी से वडनगर तक विशेष बाइक यात्रा निकाली जाएगी। करीब 500 सेवा यात्री इसमें शामिल होंगे। काशी में एनडीए के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम होंगे, जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी होगी।

PM Modi Birthday

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन यानी 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत सेवा, जनसंपर्क और युवाओं की भागीदारी से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाना प्रस्तावित है। बीजेपी के मुताबिक, इसका फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा से जुड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाने पर रहेगा।

वाराणसी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा

PM Modi Birthday

बताते चले कि, सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख आकर्षण 17 सितंबर को वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक शुरू होने वाली बाइक यात्रा होगी। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को उनके जन्मस्थान वडनगर से जोड़ेगी। बीजेपी और भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित इस यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। रिपोर्टों के मुताबिक यात्रा में करीब 500 सेवा यात्री शामिल होंगे।

पीएम मोदी जन्मदिन पर दो दिशाओं से विशेष बाइक यात्रा

कार्यक्रम की योजना में वाराणसी और वडनगर को विशेष तौर पर जोड़ा गया है। दोनों स्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पड़ाव माने जाते हैं। प्रधानमंत्री अपने भाषणों में कई मौकों पर सोमनाथ और काशी विश्वनाथ का उल्लेख करते रहे हैं। इसी कड़ी में काशी से शुरू होने वाली यात्रा का समापन गुजरात के वडनगर में किया जाएगा। दोनों यात्राओं के 7 अक्टूबर को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने की योजना बताई गई है।

वाराणसी में जुटेंगे एनडीए के कई बड़े नेता

17 सितंबर को वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम में एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई नेताओं की मौजूदगी प्रस्तावित है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

50 जिलों से होकर गुजरेगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा

बताया गया है कि सेवा संकल्प बाइक यात्रा उत्तर प्रदेश समेत कई क्षेत्रों से गुजरते हुए करीब 50 जिलों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर रात्रि पड़ाव और ठहराव की व्यवस्था होगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बीजेपी इसे केवल बाइक यात्रा के तौर पर नहीं, बल्कि व्यापक जनसंपर्क अभियान के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

PM Modi Birthday

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, डमरू वादन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना किए जाने की योजना है। इस आयोजन के जरिए काशी में पीएम मोदी के जन्मदिन को धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से जोड़ने की तैयारी है।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में आयोजित किया जाएगा। पार्टी की योजना के तहत युवाओं, लाभार्थियों और आम लोगों से संपर्क बढ़ाने के साथ सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में भी अभियान को लेकर तैयारियां तेज हैं। इस पूरे कार्यक्रम में वाराणसी से वडनगर तक की बाइक यात्रा को प्रमुख आकर्षण के तौर पर देखा जा रहा है।

2