PM Modi 25 Years: आज 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारा के मुखिया में रूप में अपने 25 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। उनके इस सफर की शुरुआत 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के सीएम के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू किया था। उन्होंने गुजरात में करीब 13 साल तक सीएम के रूप में जिम्मेदारी को संभाला और साल 2014 में प्रधानंत्री का पद संभाला। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने प्रधानमंत्री का पदभार संभाला।
Lucknow News: लखनऊ में टेक्नोलॉजी का नया दौर, CM योगी ने AI-सेमीकंडक्टर
श्री विनायक मंदिर के किए दर्शन

आपको बता दें कि, सरकार की मुखिया के 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली स्थिक श्री विनायक मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान गणपति का आशीर्वाद भी लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस 25 साल की जर्नी को याद किया।
मुख्यमंत्री से शुरू हुआ सफर

नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजराक के सीएम का पदभार संभाला था। मुख्यमंत्री का पद संभालते ही इन्होंने गुजरात की चुनौतियों से लड़ने के लिए कई बड़े कदम उठाए। दरअसल, उस दौर में राज्य भूकंप, चक्रवात, सूखे और राजनीतिक अस्थिरता जैसी परिस्थियों का सामना कर रहा था। गुजरात में सीएम के तौर पर पीएम मोदी ने लंबा कार्यकाल पूरा किया और 2014 में देश के प्रधानंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद 2019 और 2024 में भी पीएम पर की जिम्मेंदारी संभाली। इस तरह 2026 में उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे किए।
उपराष्ट्रपति ने दी बधाई
प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूरे होने पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सेवा की लंबी यात्रा का उल्लेख करते हुए इसे महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उनके संदेश में समावेशी विकास और जनसेवा से जुड़े प्रयासों का भी जिक्र किया गया। उपराष्ट्रपति ने देश में गरीबी कम करने, डिजिटल क्षेत्र के विस्तार, बेहतर कनेक्टिविटी और विकास से जुड़े बदलावों को भी रेखांकित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार की विभिन्न पहलों को देश के विकास से जोड़कर देखा।
योगी आदित्यनाथ ने भी दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा पूरी करने पर बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री की राजनीतिक यात्रा को जनसेवा और राष्ट्रसेवा से जोड़ते हुए उनके लंबे कार्यकाल का उल्लेख किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में देशहित और राष्ट्र प्रथम की भावना प्रमुख रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य का भी जिक्र किया।
शिवराज सिंह चौहान ने बताया ऐतिहासिक पड़ाव

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 25 वर्ष की यात्रा को महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पड़ाव बताया। शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की मेहनत, धैर्य और निरंतर सक्रियता का उल्लेख करते हुए उनके साथ काम करने को अपना सौभाग्य बताया।
25 साल की यात्रा पर देशभर में चर्चा
प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन का यह पड़ाव ऐसे समय आया है, जब केंद्र सरकार ने भी उनकी लगातार राजनीतिक और प्रशासनिक यात्रा को लेकर विशेष प्रस्ताव पारित किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 25 वर्ष के निरंतर नेतृत्व को रेखांकित करते हुए उनके गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के सफर का उल्लेख किया। इस तरह 7 अक्टूबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण तारीख बन गई है। गुजरात से शुरू हुई उनकी सरकार के प्रमुख की यात्रा अब 25 वर्ष पूरे कर चुकी है।










