पंजाब को दहलाने की साजिश विफल, अमृतसर में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 नाबालिग सहित 9 गिरफ्तार

अमृतसर. कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार नाबालिगों सहित कुल नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस तथा पेट्रोल से भरी चार बोतलें बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल पेट्रोल बम के रूप में किया जाना था।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित विदेश में बैठे ISI हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार युवकों को आतंकी

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर.

कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से संचालित एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार नाबालिगों सहित कुल नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस तथा पेट्रोल से भरी चार बोतलें बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल पेट्रोल बम के रूप में किया जाना था।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित विदेश में बैठे ISI हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार युवकों को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था।

संवेदनशील स्थानों पर बढ़ी चौकसी
उन्हें सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करने, अवैध हथियार जुटाने तथा पंजाब में शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने जैसे कार्य सौंपे गए थे। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपितों ने रेलवे ट्रैक के आसपास निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इन कैमरों के माध्यम से सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही थी।

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और विदेशी कड़ियों की भी गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर कई अन्य अहम खुलासे होने की संभावना है। सुरक्षा एजेंसियों को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।

2