Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल सस्ता या महंगा? चेक करें आपके राज्य का लेटेस्ट रेट

क्या आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है या फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की उथल-पुथल के बावजूद भारत में रेट स्थिर बने हुए हैं, जानिए आपके राज्य में ईंधन के लेटेस्ट दाम और क्या आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ सकती हैं या नहीं

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 20, 2026

Petrol-Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण कूटनीतिक अनिश्चितता का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। Brent Crude Oil की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। इसमें करीब 5.51 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसका दाम करीब 95.89 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में आई रुकावट मानी जा रही है, जिससे वैश्विक निवेशकों में चिंता बढ़ गई है।

Petrol-Diesel Today Price: भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, सपा और AIMIM ने केंद्र सरकार को घेरा

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

आपको बता दें कि, बैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) फिलहाल कीमतों को स्थिर बनाए हुए हैं। Indian Oil Corporation सहित अन्य सरकारी कंपनियों ने आज भी नए रेट जारी किए हैं, जिनमें किसी प्रकार की बड़ी बढ़ोतरी या कटौती नहीं की गई है।

चुनावी माहौल में सरकार की रणनीति

बताते चलें कि, देश के कई राज्यों में आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार फिलहाल ईधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव करने से बच रही है। इसका उद्देश्य आम जनता को महंगाई से राहत देना माना जा रहा है। हालांकि, कुछ निजी कंपनियों के स्तर पर अलग-अलग क्षेत्रों में मामूली बदलाव देखने को मिले हैं, लेकिन सरकारी रेट फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम
प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार दर्ज की गई हैं:

  • दिल्ली: ₹94.77 प्रति लीटर
  • मुंबई: ₹103.50 प्रति लीटर
  • कोलकाता: ₹105.45 प्रति लीटर
  • हैदराबाद: ₹107.46 प्रति लीटर
  • चेन्नई: ₹100.90 प्रति लीटर
  • लखनऊ: ₹94.85 प्रति लीटर
  • अहमदाबाद: ₹94.68 प्रति लीटर
  • इंदौर: ₹106.81 प्रति लीटर
  • नाशिक: ₹104.76 प्रति लीटर
  • पटना: ₹103.82 प्रति लीटर
  • पुणे: ₹105.60 प्रति लीटर

Crypto Price: बिटकॉइन और एथेरियम में गिरावट, बिकवाली के दबाव में लाल निशान पर पूरा बाजार

डीजल के ताजा रेट

डीजल के ताजा रेट
डीजल के ताजा रेट

डीजल की कीमतें भी लगभग स्थिर बनी हुई हैं:

  • दिल्ली: ₹87.67 प्रति लीटर
  • मुंबई: ₹90.03 प्रति लीटर
  • कोलकाता: ₹92.02 प्रति लीटर
  • हैदराबाद: ₹95.70 प्रति लीटर
  • चेन्नई: ₹92.48 प्रति लीटर
  • लखनऊ: ₹87.99 प्रति लीटर
  • अहमदाबाद: ₹90.35 प्रति लीटर
  • इंदौर: ₹92.18 प्रति लीटर
  • नाशिक: ₹91.27 प्रति लीटर
  • पटना: ₹91.84 प्रति लीटर
  • पुणे: ₹90.35 प्रति लीटर

Gold Price Today: आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट

पड़ोसी देशों में ईंधन के दाम

भारत के पड़ोसी देशों में पेट्रोल की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिलता है।

  • बांग्लादेश: ₹90.95 प्रति लीटर
  • म्यांमार: ₹146.82 प्रति लीटर
  • पाकिस्तान: ₹122.42 प्रति लीटर
  • चीन: ₹130.11 प्रति लीटर
  • श्रीलंका: ₹134.38 प्रति लीटर
  • नेपाल: ₹136.86 प्रति लीटर