Payal Mehta Death: वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन, CM योगी-धामी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के असमय निधन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, पुष्कर सिंह धामी, चिराग पासवान, रेखा गुप्ता, पंकज चौधरी और सुप्रिया सुले ने शोक जताया। नेताओं ने उनकी पत्रकारिता, समर्पण और सहज व्यक्तित्व को याद करते हुए निधन को पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।

Payal Mehta Death

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 20, 2026

Payal Mehta Death: वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके असमय निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने गहरा दुख जताया है। केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, यूपी बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी पायल मेहता के निधन पर संवेदना व्यक्त की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पायल मेहता को दी श्रद्धांजलि

Payal Mehta Death

बताते चले कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि पायल मेहता का निधन बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में पायल मेहता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकार पायल मेहता के निधन पर जताया दुख

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी पायल मेहता के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। केशव प्रसाद मौर्य ने पायल मेहता के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले और शोक संतप्त परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में संबल प्राप्त हो।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पायल मेहता की निष्ठा और समर्पण को किया याद

Payal Mehta Death

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके पत्रकारिता के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि पायल मेहता का आत्मीय स्वभाव, पत्रकारिता के प्रति निष्ठा और उनकी कार्यशैली हमेशा स्मरणीय रहेगी। मुख्यमंत्री धामी ने उनके परिजनों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

चिराग पासवान ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर जताया शोक

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी पायल मेहता के निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे बेहद पीड़ादायक समाचार बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। चिराग पासवान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पायल मेहता को किया याद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पायल मेहता के असमय निधन को पत्रकारिता जगत के लिए गहरी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि अपने सहज और हंसमुख स्वभाव के साथ पत्रकारिता के प्रति समर्पण के लिए पायल मेहता हमेशा याद की जाएंगी। रेखा गुप्ता ने उनके परिवार, सहकर्मियों और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पंकज चौधरी ने पायल मेहता की पेशेवर समझ और जिज्ञासा को सराहा

यूपी बीजेपी अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी पायल मेहता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पायल मेहता एक समर्पित पत्रकार थीं और अपने काम में बेहतरीन पेशेवर समझ के साथ लगातार नई चीजें जानने की उत्सुकता रखती थीं। पंकज चौधरी ने उनके लोगों के प्रति अपनापन और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को याद करते हुए परिवार, सहयोगियों और चाहने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सुप्रिया सुले ने निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता को किया याद

Payal Mehta Death

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी पायल मेहता के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पायल मेहता ने राजनीति, सरकार और नीतिगत मामलों से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और निडरता के साथ सामने रखा। सुप्रिया सुले के मुताबिक, पायल मेहता जटिल विषयों को सरल और स्पष्ट तरीके से समझाने के लिए जानी जाती थीं और उन्होंने युवा पत्रकारों को भी प्रेरित किया। उन्होंने पायल मेहता के परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

पायल मेहता के निधन पर कई नेताओं ने जताई संवेदना

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के निधन पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से सामने आए शोक संदेशों में उनकी पत्रकारिता, पेशेवर समर्पण और सहज व्यक्तित्व को याद किया गया। नेताओं ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति बताते हुए परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके निधन से पत्रकारिता क्षेत्र में उनके साथ काम करने वाले सहयोगियों और शुभचिंतकों के बीच भी शोक का माहौल है।