Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा का राघव चड्ढा पर रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनसे उनके पति राघव चड्ढा को लेकर सवाल किया गया। इस दौरान परिणीति ने चुप्पी भरा जवाब दिया, कहा, “मुझे कोई कुछ नहीं बताता।” वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और फैंस इसे देख कर चर्चा कर रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा का राघव चड्ढा पर रिएक्शन

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Parineeti Chopra: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने नए चैट शो को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनसे उनके पति राघव चड्ढ़ा को लेकर सवाल किया गया। वीडियो में परिणीति हाथ जोड़कर खड़ी दिखाई देती हैं और जब उनसे सवाल किया गया कि राघव की राजनीतिक स्थिति पर क्या राय है, तो उन्होंने कहा. मुझे नहीं पता, मुझे कोई कुछ नहीं बताता” इस रिएक्शन ने फैंस के बीच खूब चर्चा पैदा कर दी।

Sunanda Sharma: लाइव शो में अचानक स्टेज पर चढ़ा छात्र, सिंगर सुनंदा शर्मा ने अब दिया ये रिएक्शन

राघव चड्ढा की राजनीतिक स्थिति

बता दें कि हाल ही में आप आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है। इस फैसले के बाद पार्टी और राघव चड्ढा के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। ऐसे में परिणीति का यह वीडियो और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

इवेंट में परिणीति का अंदाज

इवेंट में परिणीति का अंदाज
इवेंट में परिणीति का अंदाज

परिणीति को हाल ही में एक इवेंट के लिए स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। इवेंट में उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और वीडियो में उनका शांत और composed अंदाज दिखाई दिया। इस वीडियो में उन्होंने अपने निजी जीवन और पति राघव के बारे में सवालों का हल्का-फुल्का जवाब दिया।

Naagin 7 Latest Episode: नाग गुरु बन अक्षय कुमार की एंट्री, नागिन 7 को मिली सबसे बड़ी चेतावनी

राघव चड्ढा का खुलकर सपोर्ट

परिणीति का नया चैट शो ‘मॉम टॉक्स’ हाल ही में जी 5 (OTT प्लेटफॉर्म) पर स्ट्रीम होना शुरू हुआ। इस शो में परिणीति मदरहुड और मातृत्व से जुड़े अनुभव साझा करती दिखेंगी। शो के पहले एपिसोड के रिलीज होने के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है और वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

परिणीति और राघव की लव स्टोरी

परिणीति और राघव ने सितंबर 2023 में उदयपुर में शादी की थी। शादी भव्य स्तर पर आयोजित हुई और कपल की खुशी का अंदाजा सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। परिणीति और राघव अब एक बेटे के माता-पिता भी बन चुके हैं। उनके बेटे का नाम नीर है। कपल अक्सर अपने बेटे और पारिवारिक जीवन की झलकियां फैंस के साथ शेयर करता रहता है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की नर्सरी भी दिखाई थी, जिससे फैंस को उनके निजी जीवन की नज़दीकियों का अनुभव हुआ।

Divyanka Tripathi Baby Shower: शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका, गोद भराई का इमोशनल वीडियो आया सामने!

2