Pappu Yadav Bail: गिरफ्तारी के तीन दिन बाद पप्पू यादव को मिली बेल, कोर्ट ने मंजूर की जमानत याचिका

तीन दिन की गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव को MP-MLA कोर्ट से जमानत मिल गई। धोखाधड़ी और मकान कब्जा मामले में कोर्ट ने उनकी बेल मंजूर की। अब सवाल यह है कि जेल से उनकी रिहाई कब होगी और राजनीतिक हलकों में इस फैसले का क्या असर पड़ेगा।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 10, 2026

Pappu Yadav Bail: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को आखिरकार एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत मिल गई है। ऐसे में आज यानी मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। यह जमानत धोखाधड़ी के माध्यम से मकान किराए पर लेने और उस पर कब्जा करने से जुड़े एक पुराने मामले में दी गई है। इस केस में मकान मालिक ने गर्दनीबाग थाने मे शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर तीन दिन पहले गिरफ्तारी हुई थी।

Pappu Yadav Bail: पप्पू यादव की जमानत सुनवाई टली, अब जेल में ही कटेगी रात!

कोर्ट में पेशी के बाद मिला फैसला

आपको बता दें कि, पप्पू यादव मंगलवार को दोपहर करीब 12: 30 बजे एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे थे। दोपहर लगभग 2 बजे उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 1995 से जुड़े इस मामले में उन्हें जमानत देने का आदेश दिया। हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद अब निगाहें उनकी औपचारिक रिहाई की प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

सोमवार को टल गई थी सुनवाई

इस मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई एक दिन पहले यानी सोमवार को होनी थी, लेकिन कोर्ट में अचानक कामकाज रोक दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सुरक्षा कारणों से सुनवाई स्थगित कर दी गई थी। यदि उस दिन सुनवाई हो जाती और जमानत मिल जाती, तो पप्पू यादव पहले ही जेल से बाहर हो सकते थे।

Scotland vs Italy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड की धमाकेदार जीत, इटली को 73 रन से हराया

31 साल पुराने केस में हुई गिरफ्तारी

31 साल पुराने केस में हुई गिरफ्तारी
31 साल पुराने केस में हुई गिरफ्तारी

पप्पू यादव की गिरफ्तारी जिस मामले में हुई, वह करीब 31 साल पुराना है। यह मामला साल 1995 का बताया जा रहा है। अदालत की ओर से पहले उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश भी दिया था। इसी कानूनी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार देर रात उन्हें गिरफ्तार किया गया।

बेउर जेल के अस्पताल वार्ड में रखा गया

गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव को बेउर जेल भेजा गया, जहां उन्हें जेल के अस्पताल वार्ड में रखा गया है। बताया गया कि पहले उनका इलाज पीएमसीएच में कराया गया था, जिसके बाद उन्हें जेल स्थानांतरित किया गया। जमानत मिलने की खबर से उनके समर्थकों में राहत और खुशी का माहौल है।

नीट छात्रा मामले में उठा रहे थे आवाज

गौरतलब है कि पप्पू यादव हाल के दिनों में पटना में हुई नीट की एक छात्रा की मौत के मामले को लेकर लगातार सवाल उठा रहे थे। 11 जनवरी को हुई इस घटना को लेकर वे खुलकर प्रशासन और व्यवस्था पर सवाल कर रहे थे। जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी, तब पप्पू यादव ने आरोप लगाया था कि उन्हें एक साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है।

Pappu Yadav News: PMCH से स्ट्रेचर पर निकले पप्पू यादव, पटना पुलिस ने किया जेल रवाना

अब कब होगी रिहाई?

हालांकि कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, लेकिन अब रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने में थोड़ा समय लग सकता है। जमानत की औपचारिकताएं पूरी होते ही उनके जेल से बाहर आने की संभावना है। फिलहाल उनके समर्थक और राजनीतिक हलकों की नजर इसी बात पर टिकी हुई है कि पप्पू यादव कब रिहा होंगे।