Pappu Yadav Arrested: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी ने बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। पटना पुलिस ने उन्हें करीब 35 साल पुराने एक आपराधिक मामले में अदालत के आदेश के तहत उनके आवास से गिरफ्तार किया। पप्पू यादव ने इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों और तय कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की गई है।
Pappu Yadav Arrested: Purnia सांसद Pappu Yadav को Police ने किया गिरफ्तार
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। 35 साल पुराने आपराधिक मामले में कोर्ट के आदेश पर पटना पुलिस की कार्रवाई के बाद पप्पू यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। सवाल उठ रहा है—क्या यह सिर्फ कानून है या सियासत?

Wrriten By :
Published On :
फ़रवरी 7, 2026









