अमरनाथ यात्रा में भारी उत्साह: 2 लाख रजिस्ट्रेशन, पहले जत्थे की सीटें 3 दिन में ही भर गईं

चंडीगढ़. अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है और भारी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के पंजीकरण करवा रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि यात्रा के पहले जत्थे का कोटा पूरा हो गया है और मात्र 3 दिनों में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवा लिया है। जानकारी मिली है कि इस बार पंजीकरण की रफ्तार काफी तेज है जिस कारण इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के अमरनाथ जाने की संभावना है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें कि 15 अप्रैल से यात्रियों का

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 19, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है और भारी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के पंजीकरण करवा रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि यात्रा के पहले जत्थे का कोटा पूरा हो गया है और मात्र 3 दिनों में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवा लिया है।

जानकारी मिली है कि इस बार पंजीकरण की रफ्तार काफी तेज है जिस कारण इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के अमरनाथ जाने की संभावना है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें कि 15 अप्रैल से यात्रियों का पंजीकरण शुरू किया गया है। वहीं यात्रा के लिए 13 साल से कम और 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है।

वहीं, प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं। स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा व्यवस्था, आवास और परिवहन सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। पिछले वर्षों के मुकाबले पंजीकरण की रफ्तार तेज बताया जा रहा है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार शुरुआती दिनों में ही पंजीकरण की रफ्तार काफी तेज है, जिससे यात्रा के दौरान रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हर शहरों से पंजीकरण के लिए शिवभक्तों की कतारों की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

ई-केवाईसी पूरा करें, आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करें श्राइन बोर्ड के अनुसार, समूह पंजीकरण के बाद यात्रियों को निर्धारित केंद्रों पर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर रेडियो फ्रीक्वेंस आईडेंटीफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड प्राप्त करना होगा। बिना वैध आरएफआईडी कार्ड के डोमेल-बालटाल या चंदनवाड़ी के प्रवेश द्वार से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजो और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए समय रहते आवेदन करें ताकि यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment

2