iPhone 18 Pro Max: एपल के नए स्मार्टफोन्स—आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की लॉन्चिंग के बाद से ही टेक प्रेमियों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस नए फोन को सबसे पहले खरीदने और पाने की होड़ इस कदर है कि लोग रात से ही कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। यह उत्सुकता और बेचैनी देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ आर्थिक राजधानी मुंबई में भी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। नई तकनीक को सबसे पहले अपनाने का यह क्रेज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
दिल्ली के साकेत मॉल में उमड़ी दीवानों की भीड़

दिल्ली के साकेत स्थित प्रसिद्ध सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में बने एपल स्टोर के बाहर बिक्री शुरू होने से पहले ही सुबह-सुबह भारी भीड़ जमा हो गई। लोग स्टोर के बाहर लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
यहाँ आए अजय नाम के एक ग्राहक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह आईफोन 18 प्रो मैक्स (1 टीबी वेरिएंट) खरीदने के लिए आए हैं। उन्होंने इसे पहले ही बुक कर लिया था और अब बस स्टोर खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “काफी भीड़ है, लेकिन मैं इस फोन को सबसे पहले अपने हाथ में लेना चाहता हूँ। फिलहाल मैं आईफोन 17 प्रो इस्तेमाल कर रहा हूँ, और अब देखना यह है कि कंपनी ने 18 प्रो में क्या नए और बेहतरीन फीचर्स दिए हैं।”
टेक यूट्यूबर और दूर-दराज से आए ग्राहक

इस कतार में केवल आम ग्राहक ही नहीं, बल्कि तकनीक से जुड़े पेशेवर भी शामिल हैं। टेक रिव्यू करने वाले यूट्यूबर सूरज चौहान ने बताया कि उनका ‘सूरज चौहान’ के नाम से एक चैनल है और उन्हें गैजेट्स में गहरी दिलचस्पी है। पिछले साल की तरह इस बार भी उन्होंने आईफोन 17 प्रो खरीदा था, और अब वह 18 प्रो मैक्स खरीदने पहुँचे हैं। उनका कहना है कि बहुत से लोग इस फोन का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए वह भी सुबह से लाइन में हैं। उनके अनुसार, कंपनी को इस बार इसके कैमरे और कुल क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
मुंबई में भी दिखा गजब का उत्साह, रात 10 बजे से लाइन में लगे लोग

दिल्ली की तरह ही मायानगरी मुंबई में भी एपल स्टोर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है। यहाँ आए उत्साहित ग्राहक अनुशासित तरीके से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
मुंबई में कतार में खड़े नासिक से आए एक ग्राहक हितेश पटेल ने बताया कि वह विशेष रूप से इसके लिए नासिक से आए हैं। उन्होंने बताया, “हम कल रात 10 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। मुझे सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला है, और इसके तुरंत बाद हमें हमारा प्रोडक्ट मिल जाएगा।” हितेश हर साल अपना फोन बदलते हैं और वर्तमान में उनके पास आईफोन 17 प्रो मैक्स है, जिसे बदलकर अब वह सीधे आईफोन 18 प्रो मैक्स लेने जा रहे हैं।
Delhi News: सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन मोड में सरकार, 5 MCD अधिकारियों का निलं










