Oscars 2026: हॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित समारोह ऑस्कर 2026 लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में भव्य तरीके से आयोजित किया गया। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए जनवरी में नॉमिनेशन घोषित किए गए थे। इस बार समारोह की मेज़बानी कॉमेडियन कोनन ओ’ब्रायन ने की, जिन्होंने लगातार दूसरे साल ऑस्कर की मेज़बानी की। रेड कार्पेट पर दुनिया भर के फिल्म सितारे अपनी ग्लैमरस उपस्थिति के साथ आए, जिसमें ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने भी पुरस्कार प्रदान किया।
Oscars 2026: कौन होगी इस साल की बेस्ट एक्ट्रेस? ‘सिनर्स’ बनाम ‘वन बैटल’ की जंग तेज!
इस साल की बड़ी विजेता फिल्में
इस साल ऑस्कर में ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ ने कई कैटेगोरी में अवॉर्ड जीतकर अपना दबदबा बनाया। वन बैटल ऑफ्टर अनदर ने कुल 13 नॉमिनेशन हासिल किए और इसमें से 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। इनमें शामिल हैं:
- बेस्ट फिल्म
- बेस्ट डायरेक्टर
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
- बेस्ट कास्टिंग
- बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले
- बेस्ट फिल्म एडिटिंग
वहीं सिनर्स को 16 नॉमिनेशन मिले, जिसमें से इस फिल्म ने 4 अवॉर्ड जीते।
Oscars 2026: ऑस्कर अवॉर्ड्स का बड़ा मंच तैयार, जानें कब और कहां देख सकेंगे स्ट्रीमिंग
ऑस्कर 2026 के प्रमुख विजेता

- बेस्ट एक्टर: माइकल बी जॉर्डन – सिनर्स
- बेस्ट एक्ट्रेस: जेसी बकले – हैमनेट
- बेस्ट फिल्म: वन बैटल ऑफ्टर अनदर
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: शॉन पेन – वन बैटल ऑफ्टर अनदर
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एमी मैडिगन – वेपन्स
- बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले: रयान कूगलर – सिनर्स
- बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले: पॉल थॉमस एंडरसन – वन बैटल ऑफ्टर अनदर
- बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: के-पॉप डेमन हंटर्स
- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन: केट हॉली – फ्रैंकेंस्टाइन
- बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग: माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल, क्लियोना फ्यूरी – फ्रैंकेंस्टाइन
- बेस्ट कास्टिंग: कैसेंड्रा कुलुकुंडिस – वन बैटल ऑफ्टर अनदर
- बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म (टाई): द सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म: ऑल द एम्प्टी रूम्स
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: फ्रैंकेंस्टाइन
- बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: अवतार फायर एंड ऐश
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
- बेस्ट साउंड: F1
- बेस्ट फिल्म एडिटिंग: वन बैटल ऑफ अनदर – एंडी जर्गेन्सन
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: सिनर्स
- बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग: गोल्डन – के-पॉप डेमन हंटर्स
- बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन – वन बैटल ऑफ्टर अनदर
- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म: सेंटिमेंटल वैल्यू
समारोह का सार
ऑस्कर 2026 ने हॉलीवुड और वैश्विक सिनेमा में बेहतरीन काम करने वाले कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया। इस बार वन बैटल ऑफ्टर अनदर और सिनर्स ने प्रमुख अवॉर्ड जीतकर अपनी ताकत दिखाई। रेड कार्पेट पर सितारों की चमक और पुरस्कार समारोह की भव्यता ने इसे यादगार बना दिया।










