छत्तीसगढ़ में 877 नौकरियों का मौका, जिला रोजगार मेले में आज सीधी भर्ती

रायपुर. अगर आप भी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए काम की खबर साबित हो सकती है. राजधानी रायपुर में बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला लगने वाला है. यहां 877 पदों पर सीधी भर्ती होंगे. निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां इसमें शामिल होने वाली हैं. रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, सिविल लाइंस में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इच्छुक अभर्यितों को तय समय में शामिल होना अनिवार्य है. आज निजी क्षेत्र की कई कंपनियों में नौकरी पाने का शानदार मौका मिलेगा. अलग-अलग योग्यता और तकनीकी दक्षता वाले उम्मीदवारों की भी भर्ती

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर.

अगर आप भी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए काम की खबर साबित हो सकती है. राजधानी रायपुर में बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला लगने वाला है. यहां 877 पदों पर सीधी भर्ती होंगे. निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां इसमें शामिल होने वाली हैं.

रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, सिविल लाइंस में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इच्छुक अभर्यितों को तय समय में शामिल होना अनिवार्य है. आज निजी क्षेत्र की कई कंपनियों में नौकरी पाने का शानदार मौका मिलेगा. अलग-अलग योग्यता और तकनीकी दक्षता वाले उम्मीदवारों की भी भर्ती होगी. कुल 877 पदों पर भर्ती की जाएगा. इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए कम से कम आपको 10वीं पास होना जरूरी है. नौकरी के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई की योग्यता मांगी गई है. वहीं वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डिप्लोमा और कृषि से संबंधित योग्यता रखने वाले भी के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे.

ऑनलाइन आवेदन करना होगा जरूरी 
नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी होगा. आप erojgar.cg.gov.in पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार एप के जरिए पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं.

2