OpenAI ने लॉन्च किए नए AI मॉडल, ChatGPT अब करेगा ज्यादा नेचुरल बातचीत

चैटजीपीटी मेकर OpenAI ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. कंपनी ने अब अपने न्यू कन्वर्सेशनल AI मॉडल GPT-Live-1 और GPT-Live-1 mini को लॉन्च कर दिया है.  कंपनी ने बताया है कि अब चैटजीपीटी ज्यादा नेचुरल तरीके से कन्वर्सेशन कर पाएगा. ये जानकारी टेक क्रंच ने अपनी रिपोर्ट में दी है. हिंदी ट्रांसलेशन में यह मॉडल थोड़ा कमजोर नजर आता है. कंपनी ने बताया कि नए मॉडल उन परेशानियों को दूर करेंगे, जिनकी वजह से यूजर्स को परेशानी हो रही थी. AI यूजर की बात पूरी होने से पहले ही जवाब देना शुरू कर देता था या मुश्किल सवालों के

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चैटजीपीटी मेकर OpenAI ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. कंपनी ने अब अपने न्यू कन्वर्सेशनल AI मॉडल GPT-Live-1 और GPT-Live-1 mini को लॉन्च कर दिया है.  कंपनी ने बताया है कि अब चैटजीपीटी ज्यादा नेचुरल तरीके से कन्वर्सेशन कर पाएगा. ये जानकारी टेक क्रंच ने अपनी रिपोर्ट में दी है. हिंदी ट्रांसलेशन में यह मॉडल थोड़ा कमजोर नजर आता है.

कंपनी ने बताया कि नए मॉडल उन परेशानियों को दूर करेंगे, जिनकी वजह से यूजर्स को परेशानी हो रही थी. AI यूजर की बात पूरी होने से पहले ही जवाब देना शुरू कर देता था या मुश्किल सवालों के सही जवाब नहीं दे पाता था.

अब नया वॉयस मोड आ गया है, जो बातचीत जारी रखते हुए जरूरत पड़ने पर GPT-5.5 जैसे मॉडल का भी इस्तेमाल कर सकेगा. अब लेटेस्ट मॉडल का इस्तेमाल सर्च, रीजनिंग और एजेंटिक टास्क के लिए किया जाएगा.

डेमो के दौरान दिखाई दी कमजोर हिंदी
वॉयस मोड अभी पूरी तरह परफेक्ट नहीं है. डेमो के दौरान जब कंपनी ने हिंदी में लाइव ट्रांसलेशन फीचर दिखाया, तो AI असिस्टेंट की आवाज़ में अमेरिकी लहजा साफ सुनाई दिया.  हिंदी काफी अप्राकृतिक और थोड़ी किताबी भाषा लगी.

दो नए AI मॉडल लॉन्च हुए
OpenAI ने नए कन्वर्सेशनल AI मॉडल GPT-Live-1 और GPT-Live-1 mini लॉन्च किए हैं. कंपनी ने दावा किया है कि ये मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा नेचुरल आवाज में बात करने की काबिलियत रखते हैं. साथ ही उस बातचीत में पूछे गए सवालों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और उनका जवाब भी दे सकते हैं.

फुल-डुप्लेक्स मॉडल
कंपनी ने बताया है कि ये फुल-डुप्लेक्स मॉडल हैं, जिसका मतलब है कि ये एक साथ सुन सकते हैं और बोल भी सकते हैं. फुल-डुप्लेक्स इंसानों की तरह नेचुरल बातचीत कर सकती है. इससे यूजर बीच में बात काटकर सवाल पूछ सकते हैं साथ ही लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स को भी बेहतर तरीके से कंप्लीट कर सकते हें.

अब डिफॉल्ट रूप से रिप्लेस होगा
OpenAI ने ऐलान किया है कि चैटजीपीटी का मौजूदा एडवांस्ड वॉयस मोड अब डिफॉल्ट रूप से न्यू मॉडल GPT-Live-1 mini से रिप्लेस किया जाएगा. वहीं, पेड सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को ज्यादा पावरफुल GPT-Live-1 मॉडल का एक्सेस मिलेगा.

OpenAI ने डेमो के दौरान दिखाया कि नया मॉडल लंबे समय तक बिना बोले बातचीत का संदर्भ समझ सकता है और जरूरत पड़ने पर ही जवाब देता है. न्यू GPT मॉडल से जुड़े होने के कारण यह कुछ जानकारियों को विजुअल फॉर्मेट में भी दिखाने के काबिलियत रखता है.

OpenAI ने बताया है कि ChatGPT के नए वॉयस मोड को खासकर लंबी बातचीत के लिए तैयार किया गया है. कंपनी ने बताया है कि भविष्य में वॉयस कंप्यूटिंग का जरूरी इटरफेस बन सकती है.

2