2026 के पहले दिन कांग्रेस का महत्वपूर्ण कदम, पूरे प्रदेश में पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन की शुरुआत

 भोपाल  नए साल के पहले दिन कांग्रेस का बड़ा कदम सामने आया है। आज से ही पूरे प्रदेश में पंचायत कांग्रेस कमेटी के गठन की शुरुआत हो रही है। जिला, ब्लॉक, के बाद अब वार्ड और पंचायत तक कांग्रेस का विस्तार होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पंचायत कमेटी गठन कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। 3 महीने में हर गांव में कमेटी बनाने का लक्ष्य आज दोपहर 01:00 बजे भोपाल के कोड़िया देवका गांव से ग्राम पंचायत कमेटी गठन की शुरुआत होगी। दोपहर 02:00 बजे ग्राम टीला खेड़ी हुजूर, भोपाल में किसानों के साथ चर्चा करेंगे। साल के शुरुआती

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 भोपाल
 नए साल के पहले दिन कांग्रेस का बड़ा कदम सामने आया है। आज से ही पूरे प्रदेश में पंचायत कांग्रेस कमेटी के गठन की शुरुआत हो रही है। जिला, ब्लॉक, के बाद अब वार्ड और पंचायत तक कांग्रेस का विस्तार होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पंचायत कमेटी गठन कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे।

3 महीने में हर गांव में कमेटी बनाने का लक्ष्य

आज दोपहर 01:00 बजे भोपाल के कोड़िया देवका गांव से ग्राम पंचायत कमेटी गठन की शुरुआत होगी। दोपहर 02:00 बजे ग्राम टीला खेड़ी हुजूर, भोपाल में किसानों के साथ चर्चा करेंगे। साल के शुरुआती 3 महीने में हर गांव में कांग्रेस कमेटी बनाने का टारगेट तय है।

हम बीजेपी की नफरत से लड़ेंगे

मामले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान सामने आया है। कहा- हमने बहुत महत्वपूर्ण प्रोग्राम बनाया है। गांव स्तर तक, वार्ड स्तर तक कांग्रेस का संगठन गठित हो। उद्देश्य- हम बीजेपी की नफरत से लड़ेंगे। नए वर्ष में हम शुरू कर रहे हैं। 5 जनवरी से पूरे प्रदेश में यह एक साथ चालू होगा। कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी को निर्देश दिया है। सबको एक साथ 5 तारीख से ग्राम पंचायत स्तर पर गठन शुरू करें। हम 20 फरवरी से पहले इसे पूरा करेंगे।

Leave a Comment

2