Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव की बेटी को लेकर विवाद गरमाया, ओपी राजभर ने कही बड़ी बात

सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है।

Om Prakash Rajbhar

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जून 12, 2026

Om Prakash Rajbhar: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। राजभर ने अदिति यादव पर की गई अभद्र टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा की है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इस पूरी घटना के लिए खुद समाजवादी पार्टी की कार्यसंस्कृति और उसके नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि इस विवाद की जांच होने पर इसके पीछे भी किसी समाजवादी कार्यकर्ता का ही हाथ सामने आएगा।

Share Market Update: वैश्विक शांति की उम्मीद से बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

‘अदिति मेरी भी बेटी है, लेकिन अखिलेश सिर्फ ट्विटर और एसी के नेता’: ओम प्रकाश राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विस्तृत और बेहद हमलावर पोस्ट साझा करते हुए सपा नेतृत्व को कटघरे में खड़ा किया। राजभर ने लिखा कि अदिति यादव उनकी भी बेटी जैसी हैं और उनके खिलाफ की गई टिप्पणी पूरी तरह असहनीय है। हालांकि, उन्होंने अखिलेश यादव की राजनीतिक गंभीरता पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘ट्विटर, एसी (एयर कंडीशनर) और पीसी (प्रेस कॉन्फ्रेंस) का नेता’ करार दिया।

राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “अदिति के खिलाफ लाल-हरी टोपी वालों में से जिसने भी आपत्तिजनक पोस्ट की है, वह बेहद शर्मनाक और गुनाह-ए-अज़ीम है। लेकिन यह समय स्वयं अखिलेश यादव समेत सभी सपाइयों के लिए अपने गिरेबान में झांकने का है। सपाई हमेशा सामाजिक पदानुक्रम और हैसियत में अपने से छोटे लोगों को सोशल मीडिया पर गालियां देते और दिलवाते रहते हैं। ये लोग किसी की जाति, रंग, श्रद्धा, कपड़ों और पेशे का लगातार मजाक उड़ाते हैं।”

खुद को बताया सपा के ‘गुंडों’ का भुक्तभोगी

अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि वे स्वयं और उनका परिवार समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल के दुर्व्यवहार का शिकार रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा बहुजन समाज रोज देख रहा है कि अखिलेश यादव के इशारे पर उनके और उनके परिजनों के खिलाफ सोशल मीडिया पर किस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।

राजभर ने दावा किया कि महिलाओं के सम्मान को लेकर सपा का इतिहास ठीक नहीं रहा है और इसके लिए उन्होंने अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और आजम खान के पुराने बयानों का हवाला दिया। उन्होंने कहा, “इस तरह का घटिया प्रशिक्षण किसी लाल या हरी टोपी पहनने वाले मास्टर साहब की कक्षा में ही मिलता है। बेटी अदिति के मामले में जिस विनोद कुमार यादव का नाम सामने आ रहा है, उससे मेरी बात सच साबित होती है कि इस घिनौनी हरकत के पीछे कोई सपाई ही निकलेगा।” उन्होंने अदिति को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति को इस निचले स्तर पर पहुंचाने वाले वही लोग हैं जो एक हाथ में चांदी का चम्मच और दूसरे हाथ में बल्लम लेकर पैदा हुए हैं।

सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

दूसरी तरफ, इस घटना के बाद से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। सपा के आईटी सेल और विभिन्न पदाधिकारियों ने लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में पुलिस प्रशासन से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ तत्काल और कठोरतम विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसी नेता की बेटी और महिला के सम्मान से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे विपक्षी दलों की हताशा का परिणाम बताया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान स्थापित करने में जुटी है।

UP: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से दौड़ेंगी ई-बसें, देखें रूट और किराये की पूरी लिस्ट