छः राज्यों के अफसरों ने इंदौर में देखी स्मार्ट मीटरिंग

भोपाल मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर द्वारा स्मार्ट मीटर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन एवं नॉलेज शेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, केरल, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र राज्यों के बिजली अधिकारी भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर से सीधे पोलोग्राउंड स्थित स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर पहुंचे। दल में सर्वश्री स्वप्निल गर्ग, एनए देसाई, राकेश नायर, ज्ञान प्रकाश, मुनीष चौपड़ा, जीजी चंदाकर, अरविंद बैनर्जी, कौशिक मुखर्जी, केएस बत्री के साथ सुश्री मिनी केवी, आशा पीए आदि शामिल थे। राज्यों के दल ने स्मार्ट मीटर की स्थापना, संचालन, उपभोक्ता संवाद, उपभोक्ता संतुष्टि, बिलिंग, छूट के

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर द्वारा स्मार्ट मीटर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन एवं नॉलेज शेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, केरल, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र राज्यों के बिजली अधिकारी भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर से सीधे पोलोग्राउंड स्थित स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर पहुंचे।

दल में सर्वश्री स्वप्निल गर्ग, एनए देसाई, राकेश नायर, ज्ञान प्रकाश, मुनीष चौपड़ा, जीजी चंदाकर, अरविंद बैनर्जी, कौशिक मुखर्जी, केएस बत्री के साथ सुश्री मिनी केवी, आशा पीए आदि शामिल थे। राज्यों के दल ने स्मार्ट मीटर की स्थापना, संचालन, उपभोक्ता संवाद, उपभोक्ता संतुष्टि, बिलिंग, छूट के साथ ही योजना क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों एवं समाधान इत्यादि के बारे में जानकारी ली। दल ने मीटरों के म्यूजियम को भी देखा, जहां 4 किग्रा वजनी मीटरों के साथ ही अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर रखे गए हैं।

 

Leave a Comment

2