आधिकारिक ईमेल प्रणाली अब जोहो प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट : ऊर्जा मंत्री तोमर

एमपी ट्रांसको के स्वदेशी टेक की ओर मजबूत कदम आधिकारिक ईमेल प्रणाली अब जोहो प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट : ऊर्जा मंत्री  तोमर भोपाल  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी आधिकारिक ईमेल प्रणाली को स्वदेशी तकनीक आधारित जोहो कॉर्पोरेशन के प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक शिफ्ट कर दिया है। ऊर्जा मंत्री  तोमर ने जानकारी दी कि इस पहल का उद्देश्य डेटा सुरक्षा को सुदृढ़ करना, संचालन को अधिक भरोसेमंद बनाना तथा विदेशी प्लेटफॉर्म पर निर्भरता को कम करना है। डिजिटल इंडिया की

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

एमपी ट्रांसको के स्वदेशी टेक की ओर मजबूत कदम

आधिकारिक ईमेल प्रणाली अब जोहो प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट : ऊर्जा मंत्री  तोमर

भोपाल 

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी आधिकारिक ईमेल प्रणाली को स्वदेशी तकनीक आधारित जोहो कॉर्पोरेशन के प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक शिफ्ट कर दिया है। ऊर्जा मंत्री  तोमर ने जानकारी दी कि इस पहल का उद्देश्य डेटा सुरक्षा को सुदृढ़ करना, संचालन को अधिक भरोसेमंद बनाना तथा विदेशी प्लेटफॉर्म पर निर्भरता को कम करना है।

डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम

एम पी ट्रांसको के आई टी हेड डाक्टर हिमांशु श्रीवास्तव के अनुसार, एडवांस फीचर्स के जोहो प्लेटफॉर्म पर ईमेल शिफ्ट होने से सुरक्षित डेटा होस्टिंग, बेहतर एक्सेस कंट्रोल, उन्नत स्पैम व साइबर सुरक्षा फीचर्स तथा निर्बाध संचार सुनिश्चित होगा। यह कदम भारत सरकार की डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत थीम के अनुरूप है।

उल्लेखनीय है कि एमपी ट्रांसको ने स्वदेशी अराताई (ARATTAI) प्लेटफॉर्म का उपयोग प्रारंभ किया था। इसके अलावा अत्यंत संवेदनशील स्काडा सिस्टम को भी स्वदेशी तकनीक और उपकरणों की सहायता से अपग्रेड किया गया है, जिससे ट्रांसमिशन नेटवर्क की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विश्वसनीयता और साइबर सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

 

Leave a Comment

2