टीम इंडिया में चयन नहीं, फिर भी शमी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट; बंगाल के कोच ने बताई वजह

नई दिल्ली टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस खबर ने फैन्स के बीच चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए किसी भी फॉर्मेट में मोहम्मद शमी का चयन नहीं किया गया था. बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने यह साफ कर दिया है कि शमी पूरी तरह से फिट हैं. लेकिन उन्होंने खुद ही सर्विसेज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच से आराम की मांग की थी. न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के कुछ ही घंटों

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 20, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

नई दिल्ली
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस खबर ने फैन्स के बीच चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए किसी भी फॉर्मेट में मोहम्मद शमी का चयन नहीं किया गया था.

बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने यह साफ कर दिया है कि शमी पूरी तरह से फिट हैं. लेकिन उन्होंने खुद ही सर्विसेज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच से आराम की मांग की थी. न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के कुछ ही घंटों बाद मोहम्मद शमी का रणजी मैच की प्लेइंग-11 से बाहर रहना चर्चा का विषय बन गया था.

कल्याणी में खेले गए पिछले मुकाबले की पहली पारी में 4 विकेट चटकाने वाले शमी को जब इस बार मैदान पर नहीं देखा गया तो तरह-तरह के सवाल उठने लगे थे. इस पर बात करते हुए बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने रविवार को कहा कि शमी फिट हैं, उन्हें आराम दिया गया है.

उन्होंने पिछले राउंड में दिल्ली के खिलाफ बहुत ओवर गेंदबाजी की थी. उन्होंने खुद ही आराम मांगा था. वह एक चीता हैं. शमी के आराम करने से हमें नए चेहरों को आजमाने का मौका भी मिलता है. आपको बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से ही शमी ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है और वह लगातार अपनी फिटनेस को साबित करने में लगे हुए हैं.

बंगाल और सर्विसेज मुकाबले का हाल
दूसरी ओर दिल्ली में खेले जा रहे बंगाल और सर्विसेज के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है. बंगाल की टीम अपनी दूसरी पारी में 52.5 ओवरों में महज 146 रन पर सिमट गई, जिसमें कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 30, अभिषेक पोरेल ने 25 और सुदीप कुमार घरामी ने 23 रनों का योगदान दिया. सर्विसेज की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर राहुल सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15.5 ओवरों में 39 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि अर्जुन शर्मा और पुलकित नारंग को 2-2 सफलताएं मिलीं.

बंगाल की पहली पारी के आधार पर मिले 62 रनों की बढ़त के बाद सर्विसेज के सामने जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य था. दूसरे दिन 26 ओवर ओवर के खेल होने तक सर्विसेज ने एक विकेट खोकर 55 रन बना लिए थे.