Advertisements

Jewar Airport Inauguration: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा में एशिया के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन किया। यह सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश और पूरे भारत की विकास यात्रा में एक नई उड़ान का प्रतीक है। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर का दबाव कम होगा और लाखों लोगों के लिए नए रोजगार अवसर सृजित होंगे। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के मुख्यमंत्री डर के कारण नोएडा नहीं आते थे और समाजवादी पार्टी ने नोएडा को एक “लूट का एटीएम” बना दिया था।











