Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Jewar Airport) के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश के लिए नई पहचान और विकास की गति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी के साथ निवेश और रोजगार के बड़े अवसर प्रदान करेगा।
विकास की नई दिशा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को ग्लोबल हब बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल वे, गंगा एक्सप्रेसवे और आरआरटीएस जैसे बुनियादी ढांचे से जुड़े नेटवर्क के माध्यम से प्रदेश को निवेश और विकास की नई ऊंचाई मिलेगी। इसके साथ ही दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल लाइन भी प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान देगी।
योगी ने बताया कि एयरपोर्ट परियोजना से सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों नौजवानों को रोजगार मिलेंगे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। हाल ही में एयरपोर्ट के पास सेमीकंडक्टर चिप बनाने की यूनिट की आधारशिला रखी गई और अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का निर्माण भी शुरू किया जा रहा है।
डबल इंजन सरकार की तेज़ कार्यशैली

सीएम योगी ने कहा कि बीते एक दशक में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों ने योजनाओं को केवल कागज पर सीमित नहीं रखा, बल्कि जमीन पर लागू कर परिणाम दिए। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों और आपूर्ति को नियंत्रित रखना, वैश्विक अस्थिरता के बावजूद सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखना इसकी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विपक्ष पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश विकास में पिछड़ता था, लेकिन अब प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में सुधार ने निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है।
किसानों और जनता का योगदान
सीएम ने किसानों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने एयरपोर्ट के लिए 13,000 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई। साथ ही उन्होंने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।
Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कल, PM मोदी करेंगे शिलान्यास
स्मार्ट और सस्टेनेबल एयरपोर्ट का विजन
योगी ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट सीमलेस, स्मार्ट और सस्टेनेबल डिज़ाइन पर आधारित है। इसमें आधुनिक डिजिटल फैसिलिटी, ऊर्जा संरक्षण केंद्रित इंफ्रास्ट्रक्चर, इनलाइट किचन, एमआरओ और ‘ईज़ ऑफ जर्नी’ की संकल्पना शामिल है। यह परियोजना प्रदेश के पोटेंशियल को नई ऊंचाई तक ले जाने में मदद करेगी और उत्तर प्रदेश को निवेश एवं रोजगार का केंद्र बनाएगी।









