Noida International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार (28 मार्च) को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे “नए भारत का नया उत्तर प्रदेश” बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह एयरपोर्ट नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
पंजाब में 52 शराब ग्रुप्स के लिए खरीदार नहीं, 1200 ठेके खाली पड़े
सीएम योगी ने किया पीएम मोदी का स्वागत
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि जेवर का यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे है। यहां से युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे, संभावनाएं साकार होंगी और भविष्य नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।
किसानों को दी बधाई
सीएम योगी ने इस परियोजना को संभव बनाने वाले किसानों को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसानों के समर्पण और सहयोग से ही यह विकास संभव हुआ है। उन्होंने प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम का समय
कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह करीब 11:30 बजे जेवर पहुंचेंगे। वहां वे टर्मिनल के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा फायदा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-एनसीआर का प्रमुख गेटवे बनाने की योजना है। इसके शुरू होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव कम होगा। दोनों एयरपोर्ट मिलकर एक इंटीग्रेटेड एविएशन सिस्टम के रूप में काम करेंगे, जिससे क्षेत्र को वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान इस बात को स्पष्ट करता है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का प्रतीक है। किसानों के योगदान, युवाओं की आकांक्षाओं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह एयरपोर्ट प्रदेश को नई दिशा देने वाला साबित होगा।
टीटी नगर में सीमांकन पूरा, 347 लोगों को दिया अंतिम नोटिस, 100 से ज्यादा झुग्गियां हटाने का आदेश









