शिक्षक नहीं, पढ़ाई ठप: प्राथमिक स्कूल में तालेबंदी पर उतरे पालक

बालोद डौंडीलोहारा विकासखंड के प्राथमिक शाला सहगांव में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर पालकों में भारी आक्रोश है। स्कूल में मात्र एक शिक्षक के भरोसे 64 बच्चों की पढ़ाई कराए जाने से नाराज पालकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया और स्कूल गेट के सामने छात्रों के साथ बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पालकों का कहना है कि वे कई बार विकासखंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल में शिक्षक की कमी से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर आज उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। पालकों का आरोप है कि एक ही शिक्षक

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बालोद

डौंडीलोहारा विकासखंड के प्राथमिक शाला सहगांव में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर पालकों में भारी आक्रोश है। स्कूल में मात्र एक शिक्षक के भरोसे 64 बच्चों की पढ़ाई कराए जाने से नाराज पालकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया और स्कूल गेट के सामने छात्रों के साथ बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पालकों का कहना है कि वे कई बार विकासखंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल में शिक्षक की कमी से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर आज उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। पालकों का आरोप है कि एक ही शिक्षक पर सभी कक्षाओं की जिम्मेदारी होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शन में शामिल बच्चे भी अपने पालकों के साथ स्कूल गेट के सामने बैठे हैं। स्थिति की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पालकों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन पालक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति तक आंदोलन जारी रखने की बात पर अड़े हुए हैं। फिलहाल स्कूल में पढ़ाई पूरी तरह ठप है।

Leave a Comment

2